{"_id":"5873ca364f1c1bb037ba7d5c","slug":"pu-the-performance-of-employees-in-the-extension-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू : एक्सटेंशन मामले में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू : एक्सटेंशन मामले में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Panjab University
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन द्वारा सी क्लास कर्मचारियों को 60 साल के बाद एक्सटेंशन के नियमों में किए गए बदलाव का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को सी क्लास एसोसिएशन ने रजिस्ट्रार के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है कि पीयू प्रशासन मनमाने ढंग से नियमों में बदलाव कर रहा है। हाल ही में पीयू रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा ने सी क्लास कर्मचारियों को एक्सटेंशन दिए जाने के मामले में नया सर्कुलर जारी किया था।
विज्ञापन
इसमें कर्मचारियों को 60 साल के बाद हर महीने मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट देने पर ही एक्सटेंशन देने की बात कही गई है। जबकि पहले सी क्लास कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद 2-2-1 साल का एक्सटेंशन दिए जाने का प्रावधान था।
विज्ञापन
पीयू के 7 सी क्लास कर्मचारी दिसंबर में रिटायर हुए थे। इन कर्मचारियों को दो साल की एक्सटेंशन मिलनी थी। लेकिन पीयू प्रशासन ने कर्मचारियों को सिर्फ एक महीने की एक्सटेंशन देने का नोटिस जारी किया था।
पीयू के इसी फैसले को लेकर विरोध शुरू हो गया। पीयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन प्रधान रविंद्र त्रिखा का कहना है कि पंजाब यूनिवर्सिटी अपने हिसाब से नियमों को बदला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पुराने नियमों के तहत ही कर्मचारियों को एक्सटेंशन मिलनी चाहिए।