फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU teachers in fear for data leaks

पीयू के शिक्षकों को सता रहा डाटा लीक होने का डर

Thu, 04 Mar 2021 02:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
PU teachers in fear for data leaks
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के शिक्षकों को डर सता रहा है कि कहीं उनका जरूरी डाटा कंप्यूटर से लीक न हो जाए। शिक्षकों का तर्क है कि कंप्यूटरों में डाले गए एंटी वायरस की मियाद निकल चुकी है। ऐसे में कंप्यूटर हैक होने और डाटा चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। इस प्रकरण को पुटा ने प्रमुखता से उठाया है। साथ ही पीयू के अधिकारियों को अवगत करा दिया है और जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीयू में स्थायी शिक्षकों की संख्या लगभग 700 है। सभी के पास कंप्यूटर विभागों में लगे हैं। समय-समय पर पीयू की ओर से कंप्यूटरों में एंटी वायरस को अपडेट किया जाता रहा है लेकिन बीते काफी समय से एंटी वायरस को अपडेट नहीं किया गया है। पुटा के सचिव अमरजीत सिंह नौरा ने कहा कि शिक्षकों ने अवगत कराया है और यह समस्या अपने में बड़ी है। कंप्यूटरों से डाटा लीक भी हो सकता है। कई अन्य खतरे भी मंडरा रहे हैं। शिक्षकों के शोध से जुड़े तमाम प्रस्ताव कंप्यूटरों में हैं। इस प्रकरण को पीयू के अधिकारियों को गंभीरता से लेना होगा। इसके अलावा कई अन्य समस्याएं भी पीयू के अधिकारियों को बताई गईं। पुटा सचिव का कहना है कि यदि पीयू ने इस पर काम नहीं किया तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। क्योंकि शिक्षकों का कार्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed