{"_id":"6945bdea050fe366b70da758","slug":"pu-teachers-honored-for-securing-23-patents-chandigarh-news-c-16-pkl1049-901455-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में 23 पेटेंट हासिल करने वाले शिक्षकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में 23 पेटेंट हासिल करने वाले शिक्षकों का सम्मान
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू में सत्र 2024–25 के दौरान 23 पेटेंट प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालय के शिक्षकों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। गुरु तेग बहादुर भवन के सेमिनार हॉल में आयोजित प्रशंसा सम्मान समारोह में कुलपति प्रो. रेनू विग ने सभी आविष्कारकों को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए और वर्ष के पहले पांच पेटेंट प्राप्त करने वाले शिक्षकों के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की।
यह कार्यक्रम सेंटर फॉर इंडस्ट्री–इंस्टीट्यूट पार्टनरशिप प्रोग्राम, आईपीआर सेल, पंजाब विश्वविद्यालय और डीएसटी-टेक्नोलॉजी एनेबलिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। सत्र के शुरुआती दौर में पेटेंट प्राप्त करने वाले 11 आविष्कारकों को विशेष रूप से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिनमें डॉ. अवनीत सैनी, डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ. प्रशांत जिंदल, डॉ. ममता जुनेजा, डॉ. नीलिमा ढींगरा, डॉ. मोनिका, प्रो. ओम प्रकाश कातरे, डॉ. रोहित के. शर्मा, डॉ. निशिमा वांगू, प्रो. नीना कपालाश और प्रो. प्रिंस शर्मा शामिल हैं। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के 12 वैज्ञानिकों ने अपने पेटेंट शोध और तकनीकों पर संक्षिप्त प्रस्तुतियां दीं, जिनका उद्देश्य छात्रों को स्टार्टअप के लिए प्रेरित करना और उद्योग के साथ तकनीकी व्यावसायीकरण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।