{"_id":"cbc775c0b0d0612c4b03567d40f4f6e7","slug":"pu-syndicate-meeting-many-decisions-pending-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सिंडीकेट की बैठक में आज होंगे कई फैसले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू सिंडीकेट की बैठक में आज होंगे कई फैसले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 25 Oct 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडीकेट की रविवार को होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। बैठक में पीयू और इससे संबद्ध कालेजों में अगले शिक्षा सत्र से हर कोर्स की हर यूनिट में दो अतिरिक्त सीटें गर्ल चाइल्ड के लिए स्थापित करने के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा। साथ ही पीयू के विभिन्न सेंटर्स और इंस्टीट्यूट्स में हेडशिप रोटेशन के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
इन प्रस्तावों पर होगा फैसला
- पीयू के सेक्टर-25 स्थित कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग चार्जेस बढ़ाना
- पीयू में हाल ही में हुई सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति
- पीयू में स्पोर्ट्स सुविधाओं के लिए फीस बढ़ाना
- यूजीसी नियमों के तहत शिक्षकों को वेतन नहीं देने वाले कालेजों के खिलाफ कार्रवाई
- यूआईएएमस की ओर से पीयू के स्टाफ क्लब को दिए जाने वाले छह एसी और कुर्सियों से संबंधित प्रस्ताव