फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panjab University students Startup got first place in competition 

अगर स्मार्टफोन नहीं, फिर भी कर सकेंगे ऑनलाइन पढ़ाई, इन विद्यार्थियों ने कर दिखाया कमाल

Tue, 09 Feb 2021 01:32 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 09 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Panjab University students Startup got first place in competition 
शुभम और उत्कर्ष। - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के डिजाइन इनोवेशन सेंटर में काम कर रहे दो छात्रों ने कमाल कर दिया। उनके स्टार्टअप रूटवर्क्स को आईआईटी बांबे की ओर से आयोजित यूरेका प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला है। उन्होंने ऐसी तकनीक ईजाद की कि जिन विद्यार्थियों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं, वे लैंडलाइन और फीचर फोन के जरिए भी पढ़ाई कर सकते हैं यानी स्पीकर के जरिए शिक्षक की आवाज आसानी से समझ सकते और अपनी बात रख सकते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने देशभर के 11 हजार से अधिक स्टार्टअप को पछाड़कर ढाई लाख का पुरस्कार जीता है। मेंटर नवीन अग्रवाल के निर्देशन में यह विद्यार्थी कार्य कर रहे थे। कोविड काल के दौरान भारत सरकार ने आदेश जारी कर दिए थे कि जूम प्लेटफार्म से पढ़ाई आदि न करवाएं, क्योंकि यह प्लेटफार्म सुरक्षित नहीं था। 
विज्ञापन



इसी को देखते हुए पीयू के यूआईईटी में बने डिजाइन इनोवेशन सेंटर में छात्र उत्कर्ष खंडेलवाल और शुभम नरूला ने यह स्टार्टअप शुरू किया था। इनको डॉ. नवीन अग्रवाल ने गाइड किया। इस टीम ने सोचा कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए क्या तकनीक ईजाद की जाए जो विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ दे सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन विद्यार्थियों के लिए उन्होंने तकनीक तैयार करने की ठानी जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं थे। छह माह के प्रयास के बाद इस टीम ने ऐसा इनोवेशन किया कि लैंडलाइन व फीचर फोन के जरिए भी यह विद्यार्थी पढ़ाई कर सकते हैं। उसके बाद उन्होंने इसमें एक और तकनीक जोड़ी, जिसके जरिए विद्यार्थी बहुविकल्पीय प्रश्नों का हल भी लैंडलाइन फोन या फीचर फोन के जरिए कर सकते थे।


इस तरह मारी बाजी
हर साल की तरह आईआईटी बांबे ने यूरेका प्रतियोगिता आयोजित की। इस प्रतियोगिता में देशभर के स्टार्टअप हिस्सा लेते हैं। इस बार भी लगभग 11,000 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कई चरणों में यह प्रतियोगिता चली और इस प्रतियोगिता में पीयू के डिजाइन इनोवेशन सेंटर की टीम ने बाजी मार ली। सिस्को की ओर से इन विद्यार्थियों को नौकरी के भी ऑफर मिले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed