फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU student union election Gautam Sahota became the President of PGGC 46

छात्रसंघ चुनाव: गौतम सहोता बने पीजीजीसी-46 के अध्यक्ष, ढोल की थाप पर नाचे छात्र, जानें अन्य कॉलेजों का परिणाम

Tue, 18 Oct 2022 09:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Oct 2022 09:37 PM IST
सार

श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज (एसजीजीएससी) सेक्टर-26 के छात्रसंघ चुनाव में प्रगट सिंह अध्यक्ष चुने गए। प्रगट सिंह को 1533 वोट मिले। उपाध्यक्ष चुने गए अंकित ने 1323 वोट प्राप्त किए। वहीं मयंक शर्मा महासचिव और मनजोत सिंह सचिव चुने गए।

विज्ञापन
PU student union election Gautam Sahota became the President of PGGC 46
जीत का जश्न मनाते गौतम सहोता व उनके समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (पीजीजीसी) सेक्टर-46 में हुए छात्रसंघ चुनाव में गौतम सहोता अध्यक्ष चुने गए। उन्हें कुल 512 वोट पड़े। 528 मतों के साथ विकास उपाध्यक्ष चुने गए। 454 वोट के साथ आनंद सचिव और 530 वोट लेकर निकिता संयुक्त सचिव चुनी गईं। कॉलेज में कुल 2174 छात्र हैं। इनमें से केवल 1012 छात्रों ने ही मतदान में हिस्सा लिया। वोट प्रतिशत मात्र 46.5 रहा। कॉलेज प्रबधन का कहना है कि त्योहार के चलते बच्चों के घर चले जाने से वोट प्रतिशत घटा है।

विज्ञापन


ढोल की थाप पर नाचे छात्र
विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होते ही कैंपस में खुशी का माहौल बन गया। ढोल की थाप छात्रों ने भंगड़ा डाला। इससे पहले मतदान की प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू होनी थी लेकिन छात्र सुबह 8 बजे ही कॉलेज के पास पहुंचना शुरू हो गए थे। पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। मेन गेट के दोनों तरफ सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई थी। छात्रों के आईकार्ड देखने के बाद ही सुरक्षाकर्मी अंदर भेज रहे थे।
विज्ञापन


पीजीजीसी-11 में हिमांशु अरोड़ा की चौधर, 1423 मत मिले
पीजीजीसी सेक्टर-11 में सुबह 9:30 बजे से मतदान शुरू हुआ। कॉलेज के बाहर अच्छी खासी भीड़ थी। वोटरों को लुभाने के लिए छात्रनेता अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। दोपहर होते होते अच्छी खासी संख्या में वोट डल गए। इस दौरान बाहर भी भीड़ बढ़ने लगी। प्रधान पद पर जीतने वाले हिमांशु अरोड़ा को 1423 मत मिले, वहीं दूसरे नंबर अनुज शर्मा रहे उन्हें 1301 मत मिले। सचिव पद पर 1384 मतों के साथ प्रज्ज्वल विजयी रहे। उपप्रधान पद पर शीतल चौहान और संयुक्त सचिव पद पर उदय प्रताप सिंह निर्विरोध चुने गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीजीसीजी-11 में शांतिपूर्ण रहा मतदान
पीजीजीसीजी-11 में इस बार किसी पद पर हॉस्टल से प्रत्याशी नहीं था। इस कारण मतदान बड़े आराम से चलता रहा। सुबह लगभग 11:30 बजे तक कई कक्षाओं में मतदान पूरा हो चुका था। उपप्रधान पद पर सिमरन निर्विरोध चुनी गईं। इसके अलावा प्रधान पद पर अंबिका, सचिव पद पर पिओस चौहान और संयुक्त सचिव पद पर आंचल विजयी रहीं। इस दौरान उम्मीदवार भी शांतिपूर्ण तरीके से वोट मांगते दिखे।

PU student union election Gautam Sahota became the President of PGGC 46
जीत का जश्न मनातीं ईशा मोदगिल व समर्थक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसजीजीएससी-26 में प्रगट सिंह और ईशा चुनी गईं अध्यक्ष
श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज (एसजीजीएससी) सेक्टर-26 के छात्रसंघ चुनाव में प्रगट सिंह अध्यक्ष चुने गए। प्रगट सिंह को 1533 वोट मिले। उपाध्यक्ष चुने गए अंकित ने 1323 वोट प्राप्त किए। वहीं मयंक शर्मा महासचिव और मनजोत सिंह सचिव चुने गए। श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर गर्ल्स के चुनाव में ईशा मोदगिल अध्यक्ष, तरनजीत कौर उपाध्यक्ष, सोनी सचिव और तनीषा सेठी संयुक्त सचिव बनी है। ये सभी प्रत्याशी सर्वसम्मति से चुने गए।  

कॉलेजों में बड़े छात्र संगठनों का दबदबा नहीं
कॉलेजों में किसी बड़े छात्र संगठनों का दबदबा देखने को नहीं मिला। ज्यादातर कॉलेजों में गठबंधन से खड़े हुए उम्मीदवार को मौका मिला है। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन के पुष्पिंदर को जीत मिली तो सेक्टर 11 स्थित पीजीजीसीजी में भी इसी पार्टी के हिमांशु अरोड़ा विजयी रहे। सेक्टर-11 स्थित पीजीजीसीजी में जीजीएसयू से अंबिका विजयी रहीं। 

एमसीएम डीएवी कॉलेज में शहिस्ता र्निविरोध जीतीं। सेक्टर-46 के कॉलेज में स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया, इनसो और एबीवीपी के गठबंधन से गौतम सहोता जीते। सेक्टर-32 स्थित सोई के गुरबाज सिंह बाठ जीते। सेक्टर-42 स्थित पीजीसीजी कॉलेज में शीनम रावत निर्विरोध चुनी गईं। सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन में सुनीत विजयी रहीं।

सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज

  • प्रधान: पुष्पिंदर
  • उप प्रधान: रूबल सिंह, एसएचए
  • सचिव: पारस पराशर


सेक्टर-11 स्थित पीजीसीजी

  • प्रधान: हिमांशु अरोड़ा
  • उप प्रधान: शीतल चौहान
  • सचिव: प्रज्वल
  • संयुक्त सचिव: उदय प्रताप सिंह


सेक्टर-11 स्थित पीजीजीसीजी

  • प्रधान: अंबिका
  • उप प्रधान: सिमरन
  • सचिव: पिओस चौहान
  • संयुक्त सचिव: आंचल


एमसीएम डीएवी

  • प्रधान: शहिस्ता 
  • उप प्रधान: अनामिका यादव
  • सचिव: मइशा खुराना
  • संयुक्त सचिव: तान्या

सेक्टर-46 कॉलेज

  • प्रधान: गौतम सहोता
  • उप प्रधान: विकास
  • सचिव: आनंद 
  • संयुक्त सचिव: निकीता


सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज

  • प्रधान: गुरबाज सिंह बाठ
  • उप प्रधान: अक्षदीप सिंह नागपाल 
  • सचिव: लक्ष
  • संयुक्त सचिव: अंश गोयल 


सेक्टर-42 स्थित पीजीसीजी कॉलेज

  • प्रधान: शीनम रावत
  • उप प्रधान: अंजलि राणा 
  • सचिव: मिली शर्मा


सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन

  • प्रधान: सुनीत
  • उप प्रधान: नैना नाथ
  • सचिव: तान्या
  • संयुक्त सचिव: परनीत  


सेक्टर-26 स्थित गुरुगोबिंद सिंह खालसा कॉलेज

  • प्रधान: परगट सिंह
  • उप प्रधान: अंकित
  • सचिव: मयंक शर्मा
  • संयुक्त सचिव: मंजोत सिंह


सेक्टर-26 खालसा कॉलेज फॉर गर्ल्स

  • प्रधान: ईशा मोदगिल
  • उप प्रधान: तरुणजीत कौर
  • सचिव: सोनी
  • संयुक्त सचिव: तनीषा सेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed