फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU starts emptying hostels for isolation wards

पीयू ने आइसोलेशन वार्ड के लिए हॉस्टल खाली करने शुरू किए

Sat, 25 Apr 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
PU starts emptying hostels for isolation wards
चंडीगढ़। पीयू ने आइसोलेशन वार्ड के लिए हॉस्टलों को खाली करने का काम शुरू कर दिया है। यह काम तीन से चार दिन में पूरा हो जाएगा। उसके बाद पीयू इन्हें प्रशासन को सौंप देगा। हॉस्टलों में फिलहाल प्रारंभिक जरूरतें प्रशासन पूरी करेगा। यदि मरीज बढ़ेंगे तो इन हॉस्टलों में शिफ्ट किया जाएगा। अन्यथा यह खाली रहेेंगे। यूटी प्रशासन ने यह रिजर्व में रखे हैं, जिनकी कभी भी जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन

कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में संसाधन कम न पड़ें, इसकी व्यवस्था पहले से की जा रही है। मरीजों को कहां-कहां भर्ती किया जा सकता है, उसके रास्ते निकाले जा रहे हैं। इसी क्रम में पीयू के चार हॉस्टलों को लिया गया है।
विज्ञापन

पीयू ने बैठक कर हॉस्टल देने का निर्णय लिया और शुक्रवार से इन हॉस्टलों को खाली करने का काम शुरू हो गया है। सूत्रों का कहना है कि हर कमरे से निकाले गए सामान को दूसरे कमरों में सुरक्षित रखा जा रहा है। साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही है। हर हॉस्टल के रूम में एक बेड है, जिसका प्रयोग मरीजों के लिए किया जाएगा। उस पर गद्दा, बेडशीट आदि प्रशासन लगाएगा। इसके अलावा अन्य जरूरी चीजें जो मरीज के लिए चाहिए, वह भी प्रशासन अपने तरीकों से उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed