{"_id":"6893b81e9755d457e4051018","slug":"pu-signs-mou-with-uk-bath-spa-university-chandigarh-news-c-16-pkl1079-784107-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू ने यूके बाथ स्पा यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू पर किए साइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू ने यूके बाथ स्पा यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू पर किए साइन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के साथ यूके बाथ स्पा यूनिवर्सिटी ने छात्र और फैकल्टी एक्सचेंज कार्यक्रम शुरू करने में रुचि दिखाई है। बाथ स्पा यूनिवर्सिटी की सीनियर लेक्चरर डॉ. वंदना सिंह ने पीयू का दौरा किया और कुलपति प्रो. रेणु विग समेत अन्य सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की। दोनों यूनिवसिटीज ने इससे पहले एक एमओयू पर साइन किए थे, जिसका उद्देश्य भारत और यूके के दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देना था।
बैठक में दोनों विश्वविद्यालयों ने रिसर्च और शैक्षणिक सहयोग को आगे बढ़ाने के तौर-तरीकों और नियमों व शर्तों पर चर्चा की। ताकि दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। दोनों विश्वविद्यालयों के सीनियर अधिकारियों ने एक ऑनलाइन मीटिंग आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों विश्वविद्यालयों ने अकेडमिक एक्सचेंज पर विचार किया, जिसमें 6 महीने से 1 वर्ष तक चलने वाले स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम और शिक्षण एवं रिसर्च सहयोग को मजबूत करने के लिए फैकल्टी एक्सचेंज पहल शामिल हैं। बैठक में डीन प्रो. योजना रावत, अंतर्राष्ट्रीय छात्र विभाग की डीन प्रो. केवल कृष्ण, शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रो. सतविंदरपाल कौर और शिक्षा विभाग की प्रो. कुलदीप कौर शामिल थीं।