फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Senate meeting today, aided college teachers will gherao

चंडीगढ़: पीयू सीनेट बैठक आज, एडेड कॉलेज शिक्षक करेंगे घेराव

Sun, 19 Feb 2023 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
PU Senate meeting today, aided college teachers will gherao
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली हॉल में रविवार को सीनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में हंगामा होने की आशंका है। एक ओर जहां रिसर्च निदेशक के पद पर वीसी की ओर से की गई नियुक्ति का पुटा विरोध कर रहा है वहीं शहर के एडेड कॉलेजों के शिक्षकों की ओर से भी चंडीगढ़ प्रशासन के सर्विस नियमों को लेकर जवाब के बाद सीनेट बैठक का घेराव करने की घोषणा की गई है। इस दौरान शिक्षक सीनेट सदस्यों से पीयू कैलेंडर के नियमों में बदलाव की मांग करेंगे।
विज्ञापन

जॉइंट एक्शन कमेटी के सदस्य सुमित गोकलानी ने बताया कि शहर के सात एडेड कॉलेजों के शिक्षक गोल्डन जुबली हॉल के बाहर सुबह 9 बजे ही धरना लगाएंगे। वहीं पीयू की ओर से सीनेट बैठक का समय सुबह 10 बजे का दिया गया है। इस दौरान सीनेट बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों का घेराव कर उनसे पीयू के कैलेंडर में सर्विस नियमों में संशोधन की मांग रखी जाएगी। सुमित गोकलानी ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन ने पीयू के तहत सर्विस नियमों को बताकर पल्ला झाड़ लिया है। शिक्षकों के मुद्दों को कई सीनेट सदस्य समर्थन दे रहे हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेटर शिक्षकों के धरने में भी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन



सीनेट में पिछली बैठक के एजेंडे होंगे शामिल
पीयू में रविवार को होने जा रही सीनेट बैठक में 30 दिसंबर को हंगामे के कारण स्थगित हुई बैठक के सभी एजेंडे रखे जा रहे हैं। इस सीनेट बैठक में एजेंडा नंबर-1 से 4 तक के मुद्दों को बिना बहस के हंगामे में पास कर दिया गया था। लेकिन सीनेट सदस्यों ने प्रेस वार्ता कर इन पर दोबारा बैठक आयोजित कर चर्चा करने की मांग की थी। एजेंडे में 2023-24 के लिए 992.29 करोड़ रुपये के बजट को रखा जा रहा है। वहीं शिक्षकों और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के पे कमीशन और वेतन पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा डीएवी मैनेजमेंट कॉलेज के एमबीए कोर्स की मान्यता के मुद्दे को भी बैठक में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed