{"_id":"5e7faee38ebc3e77b257adac","slug":"pu-may-have-summer-holidays-decision-on-31-chandigarh-news-pkl370890747","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में गर्मियों की छुट्टियां रद्द होना तय, निर्णय 31 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में गर्मियों की छुट्टियां रद्द होना तय, निर्णय 31 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की गर्मियों की छुट्टियां रद्द होना लगभग तय माना जा रहा है। इस पर फाइनल मुहर 31 मार्च को होने वाली बैठक में लगाई जाएगी। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के पास छुट्टियां रद्द करने की कई तर्क हैं। साथ ही नया शैक्षिक सत्र भी समय से शुरू करवाना है, इसलिए चुनौतियां कई हैं।
कोरोना के केस आने के बाद सभी शिक्षण संस्थानों को कुछ दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए गए थे लेकिन फिर एक-दो दिन खुले थे। उसके बाद फिर 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया। यह लॉकडाउन जब तक पूरा होगा तब तक स्टूडेंट्स की 26 दिन की छुट्टियां पूरी हो जाएंगी। इसके बाद भी लॉकडाउन बढ़ने की संभावना है। यदि दस दिन का भी लॉकडाउन और होता है तो कुल अवकाशों की संख्या सवा माह के करीब पहुंच जाएगी। इतने ही दिन की छुट्टियां गर्मियों की होती हैं। यदि पीयू प्रशासन छुट्टी रद्द नहीं करता है तो उसके सामने बड़ी चुनौतियां खड़ी हो जाएगी। एक तो ऑनलाइन कोर्सेज के जरिए जो कक्षाएं नहीं लग रही हैं, उन्हें लगाने की चुनौती होगी। साथ ही मई-जून में परीक्षाएं कराने की। इसके अलावा जुलाई में नया शैक्षिक सत्र शुरू करने की भी चुनौती सामने होगी।
सूत्रों का कहना है कि पीयू प्रशासन छात्र नेताओं व कुछ छात्रों से बातचीत कर रहा है। वह छात्रों का मन ले रहा है कि कहीं छुट्टियां रद्द करने से स्टूडेंट्स आक्रोशित तो नहीं होंगे। कुछ छात्रों ने इसके लिए हामी भर दी है। अब माना जा रहा है कि गर्मियों की छुट्टियां कैंसिल हो जाएंगी। छुट्टियों के समय में पीयू सभी विद्यार्थियों के एग्जाम संचालित कर रिजल्ट देगा और समय पर नया शैक्षिक सत्र भी शुरू हो जाएगा।