फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU is unable to resolve the dispute of the post of chairman of psychology department

मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष पद का विवाद नहीं सुलझा पा रही पीयू

Wed, 14 Jul 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
PU is unable to resolve the dispute of the post of chairman of psychology department
चंडीगढ़। पीयू के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष पद का विवाद नहीं सुलझ रहा है। लगातार यह उलझता जा रहा है। पीयू इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही। जानकारों का कहना है कि उच्चाधिकारी ही इस प्रकरण को फंसा रहे हैं, वे खुद ही अपने आदेशों का पालन नहीं करवा पा रहे हैं। छात्रों ने भी पीयू के अधिकारियों को चिट्ठी लिखी हैं। कहा है कि जल्द उन्हें बताया जाए कि उनके विभाग का अध्यक्ष नियमों के अनुसार कौन है।
विज्ञापन

पीयू ने पिछले माह डॉ. रोशन लाल को मनोविज्ञान विभाग का चेयरमैन बनाया था, लेकिन चार्ज उन्हें आज तक नहीं मिला। बताया जाता है कि पुरानी चेयरपर्सन ने चार्ज नहीं छोड़ा है। यह प्रकरण पीयू के उच्चाधिकारियों के पास कई बार पहुंचा, लेकिन उन्होंने इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए हैं। सूत्रों का कहना है कि पीयू के कुछ लोग चाहते हैं कि पुरानी चेयरपर्सन ही उस पद पर तैनात रहें। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। छात्रों का कहना है कि लगातार उलझ रहे इस प्रकरण को पीयू को सुलझाना चाहिए, अन्यथा इसको लेकर उग्र प्रदर्शन भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed