{"_id":"60e0ca5d8ebc3e9fde370971","slug":"pu-heritage-furniture-will-not-be-repaired-in-outside-chandigarh-news-pkl418884499","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के हेरिटेज फर्नीचर की मरम्मत बाहर नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू के हेरिटेज फर्नीचर की मरम्मत बाहर नहीं होगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के हेरिटेज फर्नीचर की मरम्मत बाहर नहीं होगी। अब फर्नीचर पीयू के अंदर ही ठीक होगा। हेरिटेज फर्नीचर के रखने व उसकी मरम्मत के लिए भी नए सिरे से स्थान तय होगा।
पीयू से हेरिटेज फर्नीचर बड़ी संख्या में कुर्सियां व टेबल चोरी हुए। मामला जांच समिति के पास पहुंचा, लेकिन चोरों को नहीं पकड़ा जा सका। ब्वॉयज हॉस्टल नंबर पांच से कुछ महीने पहले एक बड़ी टेबल मरम्मत के लिए बाहर जा रही थी, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा। यह टेबल लाखों रुपये की थी। इस प्रकरण को भी पीयू ने दबा दिया, लेकिन इसके सामने आने के बाद यह माना गया कि मरम्मत के नाम पर फर्नीचर चोरी हो सकता है।
सूत्रों का कहना है कि इसी को ध्यान में रखते हुए अब पीयू मरम्मत के लिए हेरिटेज फर्नीचर बाहर नहीं भेजेगी। साउथ कैंपस में इसके लिए एक गोदाम बनेगा। उसमें यह सब रखे जाएंगे और वहीं पर मरम्मत आदि का कार्य निगरानी में होगा। इसके लिए बाकायदा एक कमेटी बनी हुई है। पीयू मरम्मत आदि के लिए एक और कमेटी बनाने की योजना बना रही है। इसी माह में इसे मंजूरी मिल सकती है।