फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU graduate examinations will be offline from December 22 and PG from December 27

पीयू स्नातक की परीक्षाएं 22 व पीजी की 27 दिसंबर से होंगी ऑफलाइन

Mon, 15 Nov 2021 08:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
PU graduate examinations will be offline from December 22 and PG from December 27
चंडीगढ़। कोरोना के बाद पीयू पहली बार विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑफलाइन करवाने जा रही है। स्नातक की परीक्षाएं 22 दिसंबर से और परास्नातक यानी पीजी की परीक्षाएं 27 दिसंबर से होंगी। इसके अलावा स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक परीक्षाएं 17 से 21 दिसंबर तक और पीजी की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 24 दिसंबर तक होंगी। इसके आदेश पीयू ने जारी कर दिए हैं। विस्तृत गाइड लाइन जल्द जारी होगी।
विज्ञापन

उधर, ऑफलाइन परीक्षाओं का छात्रों ने विरोध किया है। कहा है कि पीयू को यह नहीं करना चाहिए। एनएसयूआई अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने कहा कि पीयू प्रशासन को पत्र भेजा है। अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया है। हमने मांग रखी है कि परीक्षाएं ऑनलाइन ही करवाएं। क्योंकि पढ़ाई अब तक विद्यार्थी ऑनलाइन ही कर रहे हैं। उनके अलावा कई अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी बात अधिकारियों के सामने रखी है। उन्होेंने भी परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने को कहा है ताकि उन्हें लंबी दूरी तय करके कैंपस न आना पड़े। उन्होंने यह भी कहा है कि कैंपस यदि खुल जाता तो वह आ सकते थे और परीक्षाएं ऑफलाइन दे सकते थे, लेकिन अभी छात्रों को बुलाया ही नहीं जा रहा है। इसलिए पीयू छात्रों की सहूलियत को देखते हुए निर्णय ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed