फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU exams will be held in two shifts, question paper will be available 20 minutes before

दो पालियों में होंगी पीयू की परीक्षाएं, 20 मिनट पहले मिल जाएगा प्रश्नपत्र

Thu, 20 Jan 2022 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
PU exams will be held in two shifts, question paper will be available 20 minutes before
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने 24 जनवरी से शुरू हो रही सेमेस्टर परीक्षाओं की विस्तृत गाइड लाइन जारी कर दी हैं। परीक्षाएं दो पोलियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1.30 से शाम 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा से 20 मिनट पहले पीयू की वेबसाइट से छात्रों को प्रश्नपत्र मिल जाएगा। उसे डाउनलोड करना होगा। प्रश्नपत्र इसके अलावा किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पीयू ने कहा है कि छात्रों को रोल नंबर संबंधित विभाग व कॉलेज से लेने होंगे। यूसोल, प्राइवेट विद्यार्थियों के रोल नंबर वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। छात्रों को प्रश्नपत्र आदि के लिए लॉगिन व पासवर्ड संबंधित विभागों से मिलेगा। पीयू ने कहा है कि उत्तर पुस्तिकाएं पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। परीक्षा समाप्ति के 60 मिनट के अंदर यह कार्य करना होगा। यही नहीं छात्रों को अपने मेल के जरिए भी उत्तर पुस्तिका को सुरक्षित रखना होगा। साथ ही छह माह तक भौतिक उत्तर पुस्तिका भी छात्रों के पास ही रहेगी। इसका छात्र दुरुपयोग नहीं कर सकेंगे। उत्तर पुस्तिका के लिए ए4 साइज की कॉपी चाहिए। कॉपी के एक ही साइड में छात्र प्रश्नों के जवाब देंगे। उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय के परीक्षा पोर्टल online.puexam.in पर अपलोड करनी होंगी। पीयू ने कहा है कि विद्यार्थी अन्य जानकारियां पीयू की वेबसाइट से ले सकते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
एमफिल, पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी
पीयू के आर्ट हिस्ट्री विभाग ने एमफिल, पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया है। उधर, पीयू के स्वामी विवेकानंद स्टडीज विभाग ने कई सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं, जो पीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed