{"_id":"59aa5f404f1c1b0d278b4e83","slug":"pu-elections-2017-nomination-filed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू चुनाव: प्रधान पद के लिए 48 नामांकन, सबसे ज्यादा सचिव पद के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू चुनाव: प्रधान पद के लिए 48 नामांकन, सबसे ज्यादा सचिव पद के लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
PU Elections 2017
पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल केलिए शुक्रवार को नामांकन का दौर चला। पीयू केसभी 96 विभागों के प्रमुख के अलावा प्रधान, उप-प्रधान, संयुक्त सचिव और सचिव पद पर नामांकन भरे गए। एक पार्टी ने दो से तीन नामांकन एक ही सीट के लिए भरे।
दो पार्टियों से ऐसे भी नामांकन भरे गए हैं, जिन पर केस दर्ज है। हालांकि छोटी पार्टियों ने बजाए अलग-अलग नेता से नामांकन भरवाने के, एक चर्चित चेहरे से सभी सीटों पर नाम दर्ज करवा दिया। क्योंकि अगर उनसे कोई बड़ी पार्टी समर्थन लेने आई, तो अपने चर्चित चेहरे को बड़ी पार्टी से कोई पोस्ट दिलवाकर चुनाव लड़ा सकेंगे।
नामांकन के दिन प्रधान पद की एक पोस्ट के लिए 48, उप प्रधान पद केलिए 46, सचिव केलिए 59 और संयुक्त सचिव केलिए 54 नामांकन आए। अब शनिवार को इनमें से पार्टियां अपने अतिरिक्त नाम वापस लेंगी और जिनके गठबंधन हो जाएंगे, उनकेनाम वापस लिए जाएंगे। चार प्रमुख पदों के अलावा विभाग प्रमुख पद केलिए भी नामांकन भरे गए। शनिवार दोपहर केबाद फाइनल होगा कि किस पार्टी से कौन चुनावी दंगल का खिलाड़ी है।

Trending Videos
एनएसयूआई करा सकती है क्रॉस वोटिंग
PU Elections 2017
एनएसयूआई करा सकती है क्रॉस वोटिंग
एनएसयूआई ने काउंसिल की सभी सीटों पर नामांकन तो भर दिए हैं, लेकिन चर्चा है कि पार्टी केएक बड़े नेता का जो गुट है, उसकी सहमति केबिना नामांकन भरे गए हैं। ऐसे में नाराज धड़ा क्रास वोटिंग करा सकता है।
एनएसयूआई इस बार केचुनाव केलिए एक हुई है। पिछली दफा एनएसयूआई का एक धड़ा अलग फ्रंट लेकर मैदान में उतरा और सत्ता में आ गया। इस बार हाईकमान ने निर्देश जारी कर एक साथ चुनाव लड़ने को कहा, लेकिन गुटबाजी थम नहीं रही। बड़े समर्थन वाला एक ग्रुप इस बात से नाराज है कि न तो उनकी पसंद का कैंडिडेट उतारा गया और न ही उनसे सलाह ली गई।