फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU education department starts diploma course after tax student application

पीयू के शिक्षा विभाग ने शुरू किया डिप्लोमा कोर्स, स्नातक के बाद विद्यार्थी कर आवेदन

Fri, 21 Aug 2020 02:37 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
PU education department starts diploma course after tax student application
चंडीगढ़। पीयू का शिक्षा विभाग एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन इंक्लूसिव एजुकेशन शुरू करने जा रहा है। स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी यह डिप्लोमा कर सकेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोर्स के लिए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

बाजार की मांग को देखते हुए पीयू के शिक्षा विभाग ने एक साल का डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। इसमें प्रवेश के लिए किसी भी विषय से स्नातक करने वाले विद्यार्थी पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए स्नातक में 50 फीसदी अंक जरूरी हैं। एससी, एसटी, बीसी आदि को अंकों में पांच फीसदी की छूट दी जाएगी। इस कोर्स में च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम भी लागू है। कोर्स के लिए 25 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसमें एनआरआई की सीटें भी शामिल हैं। यदि विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा दिखेगा तो विभाग अगले वर्ष शुरू होने वाले सत्र से सीटों की संख्या में बढ़ोतरी भी कर सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कई विभागों ने इस बार ऑनलाइन कोर्सेज शुरू किए हैं तो कुछ ने मैनुअल। कोरोना के बावजूद विद्यार्थी हर कोर्स में दाखिला लेने के लिए रुचि दिखा रहे हैं। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन राहत की सांस ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed