{"_id":"5fda78018ebc3e3c93376278","slug":"pu-done-exams-first-uiet-students-chandigarh-news-pkl3974415159","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पीयू यूआईईटी के विद्यार्थियों की परीक्षाएं पहले करवाए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पीयू यूआईईटी के विद्यार्थियों की परीक्षाएं पहले करवाए’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के यूआईईटी विभाग के कई विद्यार्थियों ने पीयू प्रशासन को पत्र लिखा है। कहा है कि उनकी री-अपीयर व अन्य परीक्षाएं निर्धारित की गई तिथियों से पहले करवाएं। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ये परीक्षाएं करवाई जा सकती हैं। इस पर विचार करें ताकि विद्यार्थियों को प्लेसमेंट ट्रेनिंग में जाने में आसानी हो सके।
यूआईईटी विभाग के बीटेक आईटी व कंप्यूटर साइंस के कई विद्यार्थियों ने कहा है कि कई कंपनियों से उन्हें जॉब का ऑफर मिला है और प्लेसमेंट भी हो गई है। उसी के तहत वह ट्रेनिंग पर जनवरी में जाएंगे। कम से कम यह ट्रेनिंग छह माह चलेगी। किसी की ट्रेनिंग हैदराबाद तो किसी की दिल्ली या अन्य जगहों पर होगी। ट्रेनिंग पर जाने के बाद यदि पीयू परीक्षाएं कराएगी तो विद्यार्थियों का आना मुश्किल होगा। कंपनियां बीच में प्रशिक्षण नहीं छोड़ने देंगी और ऐसे में विद्यार्थियों को नुकसान होगा, इसलिए दिसंबर में ही परीक्षाएं करवानी चाहिएं ताकि विद्यार्थी अपना प्रशिक्षण बिना तनाव के कर सकें और समय पर उन्हें मार्कशीट आदि मिल सकें। यह मार्कशीट कंपनियों को भी देनी पड़ेंगी। छात्रों ने पीयू प्रशासन से कहा है कि वह उनके भविष्य को देखते हुए परीक्षाएं करवाएं। वीसी को भी कई पत्र भेजे गए हैं।