फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university does not get grant from center, may get budget crisis

पंजाब यूनिवर्सिटी को अब तक नहीं मिली केंद्र सरकार से आवंटित ग्रांट, हो सकता बजट का टोटा

Thu, 21 May 2020 01:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 21 May 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
punjab university does not get grant from center, may get budget crisis
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब विश्वविद्यालय को केंद्र सरकार से मिलने वाली ग्रांट अभी तक नहीं मिली है। दो माह से पीयू अपने खजाने से शिक्षकों व कर्मचारियों को वेतन दे रहा है। यदि ग्रांट मिलने में और देरी हुई तो पीयू के लिए संकट खड़ा हो सकता है। हालांकि उम्मीद है कि इसी माह में पीयू को केंद्र सरकार से बजट मिल जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से पीयू के शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए वेतन ग्रांट आती है। लगभग 250 करोड़ रुपये हर साल केंद्र सरकार देती है। साथ ही हर साल छह फीसदी की इस ग्रांट में बढ़ोतरी भी करती है। यह रकम पीयू को तीन से चार किस्तों में मिलती है। हर साल अप्रैल में किस्त आती है, लेकिन इस बार पीयू को नहीं मिली।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार के पास बजट का अभाव है। ऐसे में देरी हो रही है। लॉकडाउन के कारण टैक्स आदि विभागों तक नहीं पहुंचा और वही रकम केंद्र के खजाने तक नहीं पहुंची। पैसे का अभाव केंद्र के पास हुआ तो कई ग्रांट लटक गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि अब धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों से लेकर कई सेवाओं का संचालन किया गया है। ऐसे में सरकार के पास भी टैक्स के रूप में पैसे पहुंचेंगे और उसके बाद पीयू के पास आएंगे। जानकारों का यह भी कहना है कि यदि ग्रांट मिलने में देरी हुई तो शिक्षकों व कर्मचारियों की सैलरी का भी संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed