फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU did not release merit list for admission in five-year law and BSc, students are waiting

पीयू ने पांच वर्षीय लॉ व बीएससी में प्रवेश के लिए नहीं जारी की मेरिट लिस्ट, छात्र कर रहे इंतजार

Tue, 29 Sep 2020 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
PU did not release merit list for admission in five-year law and BSc, students are waiting
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने पांच वर्षीय लॉ व बीएससी में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। छात्र काफी समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। छात्रों ने कहा है कि यदि मेरिट लिस्ट जारी हो जाती तो उन्हें पता लग जाता कि उनका दाखिला होगा कि नहीं। इसमें देरी से उन्हें दूसरे शिक्षण संस्थानों में भी दाखिले नहीं मिलेंगे, क्योंकि वहां भी एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएंगी। हालांकि अक्तूबर के पहले सप्ताह में मेरिट लिस्ट जारी हो सकती है।
विज्ञापन

पीयू के यूआईएलएस विभाग की ओर से पांच वर्षीय लॉ कोर्स करवाया जाता है। इस कोर्स में एडमिशन इस बार मेरिट के आधार पर होंगे। विद्यार्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया काफी समय पहले ही पूरी कर दी थी। सूत्रों का कहना है कि दस हजार से अधिक आवेदन आए हैं। ऐसे में मेरिट भी अधिक जाएगी। विभाग की ओर से दाखिले की प्रक्रिया अब तक शुरू करवा देनी चाहिए थी, लेकिन अब तक मेरिट जारी नहीं हो रही है। छात्रों की चिंताएं बढ़ रही हैं। वहीं बीएससी में भी हजारों छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किए हैं। वहां से भी मेरिट जारी नहीं हुई है। सूत्रों का कहना कि अंतिम वर्ष का परिणाम आने के बाद इसकी मेरिट जारी होगी। ऐसे में छात्रों को और भी इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि पीयू के कुछ अधिकारियों ने बताया है कि अक्तूबर में मेरिट जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed