फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU conducted important research on Alzheimer's disease, new hope seen towards treatment

Chandigarh News: पीयू ने अल्जाइमर बीमारी पर किया अहम शोध, इलाज की दिशा में दिखी नई उम्मीद

Fri, 09 Jan 2026 11:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
PU conducted important research on Alzheimer's disease, new hope seen towards treatment

विज्ञापन
चंडीगढ़। अल्जाइमर एक गंभीर दिमागी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति की याददाश्त धीरे-धीरे कमजोर होती जाती है और सोचने-समझने की क्षमता पर असर पड़ता है। इस बीमारी का अब तक कोई पक्का इलाज नहीं है और उपलब्ध दवाएं केवल कुछ समय के लिए लक्षणों को कम करती हैं। ऐसे में पंजाब विश्वविद्यालय से एक नई रिसर्च ने अल्जाइमर के इलाज की दिशा में उम्मीद जगाई है। पंजाब विश्वविद्यालय के बायोफिजिक्स विभाग के शोधार्थी डॉ. रिमलजोत सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस बीमारी पर शोध किया है। यह शोध डॉ. तनजीर कौर के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें नवप्रीत कौर और शिवानी शर्मा ने भी सहयोग दिया।

शोध में वैज्ञानिकों ने ऐसे नए रासायनिक पदार्थ विकसित किए हैं, जो दिमाग में बनने वाले हानिकारक तत्वों को रोकने में मदद कर सकते हैं। इन तत्वों के कारण ही अल्जाइमर की बीमारी बढ़ती है। पहले किए गए अध्ययनों में कुछ दवाओं के अच्छे नतीजे सामने आए थे, लेकिन वह दिमाग तक ठीक से नहीं पहुंच पाते थे, इसलिए उनका इस्तेमाल सीमित रहा।
विज्ञापन


नई रिसर्च में वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर की मदद से हजारों संभावित दवाओं का अध्ययन किया और उनमें से दो सबसे प्रभावी विकल्प चुने। इन दोनों नए पदार्थों ने दिमाग के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ बीमारी से जुड़े नुकसान को कम करने की क्षमता दिखाई। शोधकर्ताओं के अनुसार शुरुआती परीक्षणों में खासकर जानवरों पर किए गए प्रयोगों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। हालांकि इसे आम इलाज के रूप में लाने से पहले अभी और विस्तृत परीक्षण जरूरी हैं। यह शोध अल्जाइमर जैसी लाइलाज मानी जाने वाली बीमारी के लिए भविष्य में असरदार दवा विकसित होने की उम्मीद को मजबूत करता है और पीयू की वैज्ञानिक उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed