{"_id":"64248f745f24f18fa90caad4","slug":"pu-cet-ug-entrance-exam-not-16-now-on-23-april-chandigarh-news-c-16-sml1026-100529-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू सीईटी यूजी की दाखिला परीक्षा 16 नहीं, अब 23 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू सीईटी यूजी की दाखिला परीक्षा 16 नहीं, अब 23 अप्रैल को
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से बुधवार को पीयू सीईटी यूजी के तहत दाखिले की प्रवेश परीक्षा की तारीख अब 23 अप्रैल रहेगी। पहले परीक्षा 16 अप्रैल को आयोजित करवाई जानी थी। इसके तहत बीएससी के विभिन्न कोर्सेज और बीफॉर्मा में दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन पीयू की वेबसाइट पर बुधवार तक करना था। वहीं दाखिला फीस जमा करने की अंतिम तिथि शुक्रवार तक है। विद्यार्थी इससे संबंधित जानकारी वेबसाइट https://cetug.puchd.ac.in पर देख सकते हैं। पीयू सीईटी-यूजी की दाखिला परीक्षा के लिए पीयू की ओर से चार जगहों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें चंडीगढ़, लुधियाना, मुक्तसर और होशियारपुर शामिल है। पीयू सीईटी-यूजी के लिए पंजीकरण फीस सामान्य श्रेणी के लिए 2395 रुपये, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1198 रुपये और एडिशनल पेपर बायोलॉजी/मैथेमेटिक्स के लिए 475 रुपये होगी। पीयू ने बीएससी ऑनर्स में चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू कर दिया है।
पीयू सीईटी यूजी के तहत इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला
कोर्स कुल सीट
बी.फार्मा 46
बीएससी बॉटनी-- 20
बीएससी जूलॉजी-- 25
बीएससी एंथ्रोपोलॉजी 30
बीएससी कैमिस्ट्री 58
बीएससी जियोलॉजी 30
बीएससी फिजिक्स 40
बीएससी फिजिक्स (स्पेशलाइजेशन इन इलेक्ट्रॉनिक्स) 20
बीएससी बायोकैमिस्ट्री 25
बीएससी माइक्रोबायोलॉजी 30
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी 15
बीएससी बायोफिजिक्स 25
बीएससी मैथेमेटिक्स 30
बीएससी मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग 15
दाखिले की तिथियां
लॉगइन पासवर्ड जनरेट करने के लिए आखिरी दिन : 29 मार्च
ऑनलाइन माध्यम में फीस जमा करने का अंतिम दिन : 31 मार्च
फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने का अंतिम दिन : 02 अप्रैल
प्रवेशपत्र ऑनलाइन उपलब्ध होने का दिन : 11 अप्रैल
दाखिला परीक्षा पीयू सीईटी-यूजी : 23 अप्रैल
दाखिला परीक्षा का परिणाम आने की तिथि : 05 मई
इसके अधार पर मिलेगा दाखिला
बीएससी के विभिन्न कोर्स और बीफॉर्मा में दाखिला मेरिट लिस्ट के आधार पर मिलेगा। इसमें बारहवीं बोर्ड के अंकों को 25 प्रतिशत और पीयू सीईटी-यूजी के अंकों का 75 प्रतिशत योगदान रहेगा।
विज्ञापन
पीयू सीईटी यूजी के तहत इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला
कोर्स कुल सीट
बी.फार्मा 46
बीएससी बॉटनी
बीएससी जूलॉजी