फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU bowed in front of students, semester examinations will be online

पीयू छात्रों के सामने झुकी, सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी

Thu, 02 Dec 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
PU bowed in front of students, semester examinations will be online
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय पीयू के अधिकारियों को छात्रों के सामने आखिर झुकना पड़ा। पीयू ने इस बार सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन कराने का निर्णय ले लिया है। परीक्षाएं दिसंबर में होंगी। परीक्षा के दिशानिर्देश तैयार हो रहे हैं जो विद्यार्थियों को जल्द बताए जाएंगे।
विज्ञापन

पीयू ने कोरोना के बाद इस बार विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑफलाइन करवाने का निर्णय लिया। जैसे ही इसकी घोषणा हुई तो छात्रों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस फैसले के विरोध में सभी छात्र संगठन एकमंच पर आ गए। विरोध हुआ तो पीयू प्रशासन ने छात्रों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस समस्या पर पीयू के अधिकारी कई दिन से मंथन कर रहे थे।
विज्ञापन

आखिरकार बुधवार को अधिकारियों ने घोषणा कर दी कि परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इस फैसले से लाखों विद्यार्थियों को राहत मिली है। स्नातक की थ्योरी परीक्षाएं 22 दिसंबर व परास्नातक की परीक्षाएं 27 दिसंबर से शुरू होंगी। इसी तरह स्नातक की प्रायोगिक परीक्षाएं 17 से 21 दिसंबर तक और परास्नातक की 20 से 24 दिसंबर तक होंगी। पीयू ऑनलाइन परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गई है। वहीं विद्यार्थी भी सूचना मिलने के बाद तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed