फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU and colleges can winter holidays from 28 december

पीयू और कॉलेजों में 28 से हो सकती हैं सर्दियों की छुट्टियां

Tue, 22 Dec 2020 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
PU and colleges can winter holidays from 28 december
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी और इससे संबंधित कॉलेजों में चार से पांच दिन के लिए सर्दियों का अवकाश दिया जा सकता है। इस पर मंथन चल रहा है। यह निर्णय 24 दिसंबर से पहले ले लिया जाएगा। हालांकि सर्दियों के अवकाश का प्रावधान एकेडमिक कैलेंडर में नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पीयू ने अपने एकेडमिक कैलेंडर में छुट्टियों का प्रावधान कम से कम किया है ताकि विद्यार्थियों का कोर्स पूरा हो जाए और नियमित कार्य होता रहे। काफी समय से शिक्षक व कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं। शिक्षक शनिवार को भी ऑनलाइन कक्षाएं लगा रहे हैं। सर्दियों में दिक्कतें भी तमाम लोगों को हो रही हैं। इसी को देखते हुए पीयू 28 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक सर्दियों की छुट्टियां कर सकती है। हालांकि इस पर निर्णय अभी फाइनल नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि इन चार दिन की छुट्टियों की भरपाई अगले वर्ष की जा सकती है। पीयू में 25 व 26 दिसंबर का अवकाश बताया जा रहा है। शिक्षकों ने काफी कोर्स भी विद्यार्थियों को पढ़ाया है। कुछ कक्षाओं के विद्यार्थियों का कोर्स पूरा भी हुआ है। ऐसे में चार दिन की छुट्टियां की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed