पंजाब: SGPC का चैनल आने तक पीटीसी ही करेगा गुरबाणी का प्रसारण, CM मान बोले- एक ही परिवार को फिर दिया अधिकार
एसजीपीसी के निर्णय पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि हैरानी की बात है कि एसजीपीसी एक निजी चैनल से अपील कर रही है कि आप पवित्र गुरबाणी का प्रसारण करते रहें... बाकी चैनलों से क्यों नहीं? क्या एसजीपीसी इस चैनल के जरिए फिर एक ही परिवार को अनिश्चितकाल के लिए गुरबाणी प्रसारण के अधिकार देने जा रही है। लालच की हद होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) 24 जुलाई से गुरबाणी के प्रसारण के लिए अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रही है। यह चैनल दिल्ली की एक कंपनी के साथ किए समझौते के अनुसार शुरू होगा। वहीं, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने एसजीपीसी को आदेश दिया हैं कि जब तक एसजीपीसी अपना सेटेलाइट चैनल शुरू नहीं करती तब तक पीटीसी चैनल को ही गुरबाणी का प्रसारण पहले की तरह करने दिया जाए। इसके बाद एसजीपीसी ने गुरबाणी प्रसारण का अधिकार फिर पीटीसी चैनल को सौंप दिया है। वहीं, एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने 24 जुलाई से एसजीपीसी के यूट्यूब चैनल 'सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर' को लॉन्च करने की औपचारिक घोषणा भी कर दी।
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि संगत फिलहाल पीटीसी चैनल से प्रसारण जारी रखने की मांग कर रही है, क्योंकि सभी जगह इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं है। बहुत सारी संगत ऐसी भी है, जिसके पास न तो स्मार्टफोन है और न स्मार्ट टीवी। इसलिए बड़ी संख्या में संगत को श्री हरिमंदिर साहिब से होने वाले गुरबाणी प्रसारण, गुरबाणी पाठ, कीर्तन व दर्शन से वंचित नहीं रखा जा सकता। वहीं, एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह के आदेश के बाद पीटीसी चैनल को पत्र जारी किया जा रहा है। पत्र में पीटीसी प्रबंधन को प्रसारण जारी रखने की अपील की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा- लालच की हद होती है... फिर एक ही परिवार को दिया अधिकार
एसजीपीसी के निर्णय पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि हैरानी की बात है कि एसजीपीसी एक निजी चैनल से अपील कर रही है कि आप पवित्र गुरबाणी का प्रसारण करते रहें... बाकी चैनलों से क्यों नहीं? क्या एसजीपीसी इस चैनल के जरिए फिर एक ही परिवार को अनिश्चितकाल के लिए गुरबाणी प्रसारण के अधिकार देने जा रही है। लालच की हद होती है। इससे पहले मान ने कहा कि एसजीपीसी सभी चैनलों को निशुल्क व फ्री-टू-एयर प्रसारण का मौका दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सरकार को सेवा का मौका मिलता है तो वह मुफ्त प्रसारण के लिए जरूरी सारे प्रबंध 24 घंटे में पूरे कर देगी। दरअसल, बादल परिवार के स्वामित्व वाले पीटीसी चैनल के साथ किए गए गुरबाणी प्रसारण समझौते की अवधि 23 जुलाई को समाप्त हो रही है, जिसे एसजीपीसी ने फिर बढ़ा दिया है।