फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PSU Lalkar nominated Gurjit Singh of UILS as the candidate for the post of President

पीएसयू ललकार ने यूआईएलएस के गुरजीत सिंह को बनाया अध्यक्ष पद का उम्मीदवार

Sat, 01 Oct 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
PSU Lalkar nominated Gurjit Singh of UILS as the candidate for the post of President
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन पंजाब स्टूडेंट यूनियन (पीएसयू) ललकार की ओर से आगामी पीयू छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल और इवनिंग स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों पर फैसला लिया गया। पीयूसीएससी के अध्यक्ष पद का उम्मीदवार यूआईएलएस के चौथे वर्ष के छात्र गुरजीत सिंह और इवनिंग काउंसिल का अध्यक्ष उम्मीदवार बीए दूसरे वर्ष के छात्र जोबनप्रीत सिंह को घोषित किया गया है।
विज्ञापन

पीएसयू ललकार की पीयू अध्यक्ष अमनदीप कौर ने बताया कि पीएसयू (ललकार) एक क्रांतिकारी छात्र संगठन है जो शहीद भगत सिंह की विचारधारा का पालन करता है। हम पीयूसीएससी और इवनिंग डिपार्टमेंट दोनों जगह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ इस बार पीएसयू ललकार छात्र संगठनों के साथ गठबंधन के बिना स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगा। कहा कि सभी छात्र संगठन राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों की ओर से चलाए जाते हैं जोकि छात्रसंघ चुनावों में पैसे और बाहुबल की राजनीति करते हैं। हम छात्र राजनीति छात्रों के मुद्दों पर करेंगे।
विज्ञापन

कई छात्र संगठन अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल
पीएसयू ललकार से पहले इनसो की ओर से अध्यक्ष पद के लिए यूआईएलएस के छात्र परवेश बिश्नोई और सोई की ओर से अध्यक्ष पद के लिए यूआईसीईटी के छात्र माधव को घोषित किया गया है। बता दें कि इस बार दो साल बाद छात्र संघ चुनाव होने के कारण बहुत सारे छात्र संगठन अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की दौड़ में हैं। इस दौड़ में एबीवीपी, एनएसयूआई, पीएसयू ललकार, सोई, पुसू, इनसो, सीवाईएसएस, सथ इत्यादि संगठन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed