फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pseb, punjab school education board declares 12th class result on 11 may 2019

PSEB 12th Result 2019 रिजल्ट जारी हुआ, लुधियाना के सरबजोत अव्वल, ऐसे चेक करें नतीजा

Sat, 11 May 2019 11:58 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 May 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
pseb, punjab school education board declares 12th class result on 11 may 2019
मोबाइल पर रिजल्ट चेक करती लड़कियां

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। इस बार पास प्रतिशतता 86.41 रही। बोर्ड चेयरमैन मनोहर कांत कलोहिया रिजल्ट घोषित किया। शनिवार रात से रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर देखा जा सकेगा। बोर्ड द्वारा रिजल्ट के लिए अलग से गजट नहीं छापा जाएगा।

विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में अकादमिक व स्पोर्ट्स कैटेगरी में 3-3 विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से बराबर अंक लेकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों कैटेगरी में टॉप थ्री पोजिशन पर रहे 12 विद्यार्थियों में सिर्फ एक लड़का है, बाकि जगहों पर लड़कियों ने अपना सिक्का जमाया।
विज्ञापन


अकादमिक कैटेगरी में लुधियाना की गुरु अंगद कालोनी के शालिमार मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सरबजोत सिंह बंसल ने 98.89 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया। 98.89 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप पोजिशन पर दो लड़कियां भी रहीं। मुक्तसर जिले के जीटीबी खालसा स्कूल मलोट की अमन व जालंधर नकोदर के केआरएसडीएवी कॉलजिएट स्कूल की मुस्कान सोनी ने अकादमिक कैटेगरी में पंजाब में पहला स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

pseb, punjab school education board declares 12th class result on 11 may 2019
छात्र सरबजोत बंसल

दूसरे स्थान पर 98.67 प्रतिशत अंकों के साथ शास्त्री नगर लुधियाना के आरएस मॉडल स्कूल की लवलीन वर्मा रहीं। वहीं, 89.44 प्रतिशत अंकों के साथ माया देवी मेमोरियल आदर्श स्कूल फाजिल्का की नाजिया कंबोज व शास्त्री नगर लुधियाना के आरएस मॉडल स्कूल की मुस्कान ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

स्पोर्ट्स कैटेगरी में राज्य की टॉप थ्री पोजिशन पर लड़कियों का कब्जा रहा। 100 प्रतिशत अंकों के साथ श्री मुक्तसर साहिब जिले के गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल समाघ की नवदीप कौर, फाजिल्का जिले के टैगोर मॉडर्न पब्लिक स्कूल अभुन्न की खुशदीप कौर व शिमला पुरी लुधियाना के तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल की रवजीत कौर टॉपर्स बनीं। 

99.56 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर संगरूर जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढूडियां की लवप्रीत कौर रहीं। तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल शिमला पुरी लुधियाना की अमनप्रीत कौर व फरीदकोट जिले के संत मोहन दास मेमोरियल स्कूल कोट सुखिया की हरमनप्रीत कौर 98.89 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

ऐसे चेक करें
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं
स्टेप 2: वहां जाकर 'results' टैब पर क्लिक करें
स्टेप 3: जरूरी विवरण भरें
स्टेप 4: भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें

10वीं का रिजल्ट
पंजाब बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 85.8% स्टूडेंट पास हुए हैं। लुधियाना की नेहा वर्मा ने टॉप किया है, उन्हें 99.54% मार्क्स मिलें हैं। स्पोर्ट्स कैटेगरी में नंदिनी महाजन ने 100% मार्क्स के साथ स्टेट टॉप किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed