फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest to give first language status to Punjabi

पंजाबी को पहली भाषा का दर्जा देने के लिए दिया धरना

Thu, 31 Mar 2022 11:12 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Protest to give first language status to Punjabi
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। मां बोली पंजाबी को चंडीगढ़ में पहली भाषा और प्रशासकीय भाषा का दर्जा दिलाने के लिए चंडीगढ़ पंजाबी मंच की ओर से सेक्टर 20 के मस्जिद ग्राउंड में धरना दिया गया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाम के नाम पंजाब के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंच के संरक्षक बाबा साधु सिंह ने बताया कि जब राजभवन के गेट पर चंडीगढ़ पंजाबी मंच का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को ज्ञापन देने पहुंचा तो वहां पर अन्य अधिकारी ज्ञापन लेने के लिए उपस्थित हुए। इस पर मंच के लोग नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि राजभवन का यह तरीका ठीक नहीं है। सेक्टर 20 के मस्जिद ग्राउंड में मंच के प्रधान सुखजीत सिंह, महासचिव देवी दयाल शर्मा की अगुवाई में दिए गए धरना में गवर्नर हाउस का घेराव को कार्यक्रम था, लेकिन राजभवन से आए अधिकारियों की ओर से प्रतिनिधिमंडल को गवर्नर हाउस ले जाया गया। वहां अधिकारी को केंद्रीय गृहमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
धरने में चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन तारा सिंह, पेंडू संघर्ष कमेटी के प्रधान लंबरदार दलजीत सिंह पलसौरा, गुरप्रीत सिंह सोमल, शिअद के प्रधान हरीदप सिंह बुटेरला, दीपक शर्मा चनारथल, गुरनाम सिंह सिद्धू, बाबा साधु सिंह, तारा सिंह, बाबा गुरदियाल सिंह, शरणजीत सिंह, केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा के महासचिव डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जोगा सिंह, किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा, सिरी राम अर्स, बलकार सिंह सिद्धू सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed