फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Protest outside passport sewa kendra in Amritsar

Amritsar: पासपोर्ट सेवा केंद्र के बाहर लगा छुट्टी का नोटिस, फोटो खिंचवाने आए युवकों ने किया रोष प्रदर्शन

Fri, 05 May 2023 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 May 2023 12:08 PM IST
सार

युवको का कहना था कि अगर छुट्टी थी तो उन्हें पहले सूचित किया जाना चाहिए था, ताकि वे सैकड़ों किलोमीटर का सफर कर अपने घरों से ही यहां नहीं आते। वहीं हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और सेवा केंद्र के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Protest outside passport sewa kendra in Amritsar
अमृतसर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के बाहर बैठे युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर में पासपोर्ट सेवा केंद्र माल रोड पर पासपोर्ट के लिए फोटो खिंचवाने पहुंचे युवाओं ने शुक्रवार को उस समय रोष प्रदर्शन कर दिया, जब अचानक दफ्तर के बाहर छुट्टी का नोटिस चस्पा कर दिया गया। बुद्ध पूर्णिमा के चलते केंद्र सरकार ने शुक्रवार को छुट्टी का एलान किया हुआ था। इसी कारण सहायक पासपोर्ट अधिकारी ने सेवा केंद्र के बाहर इसका नोटिस चस्पा कर दिया और आज के दिन वाली सभी अप्वाइंटमेंट्स को अगले दिनों में रि-शेड्यूल करने की बात कही। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस पर अलग-अलग शहरों से आए सैकड़ों युवा भड़क गए और प्रदर्शन करते हुए माल रोड पर ट्रैफिक जाम कर दिया। उनका कहना था कि इसके बारे में उन्हें पहले सूचित किया जाना चाहिए था, ताकि वे लोग सैकड़ों किलोमीटर का सफर कर अपने घरों से ही यहां नहीं आते। वहीं हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और सेवा केंद्र के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करते रहे। हालांकि सेवा केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि उन लोगों की अप्वाइंटमेंट को किसी अन्य दिन के लिए रि-शेड्यूल कर दिया जाएगा और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed