फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest,mla balbeer sidhu protest, against mobile company, at mohali, chandigarh, 

फेज-2 में मोबाइल टावर लगाने काम का मामला गरमाया

Tue, 23 Aug 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 23 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
protest,mla balbeer sidhu protest, against mobile company, at mohali, chandigarh, 
प्रदर्शन - फोटो : file photo
मोहाली फेज-2 स्थित रिहायशी इलाके में सोमवार सुबह उस समय माहौल गरमा गया, जब एक प्राइवेट टेलीफोन कंपनी ने पार्क में मोबाइल टावर लगाना शुरू कर दिया। इलाके लोग इसके विरोध में इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स व तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। कंपनी वाले जेसीबी की मदद से खुदाई कर रहे थे। लेकिन लोग इस काम को रोकने की मांग पर अड़े थे। इसी बीच इलाके के विधायक बलबीर सिंह सिद्धू भी पहुंचे। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि किसी भी कीमत पर मोबाइल टावर नहीं लगने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के मेंबर जगरूप सिंह भंगू, जसबीर सिंह बाजवा, डॉ. एमएल कौशल ने बताया कि जब उन्हे टावर लगाने का पता चला तो उन्होंने इलाके के पार्षद राजिन्द्र सिंह राणा को सूचित। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और कंपनी वालों से बातचीत करके उन्हें काम रोकने के लिए कहा। इसके बावजूद कंपनी के कर्मचारी नहीं माने। हलका विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने तहसीलदार से कहा कि वह इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर से मिल कर बात करेंगे, तब तक काम बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि गमाडा ने बिना सर्वे करवाए ही मोबाइल टावर लगाने की अनुमति दे दी है। जबकि पहले यह देखा जाना चाहिए कि जिस जगह पर टावर लगाने की इजाजत दी जा रही है, वहां के लोगों को इससे कोई परेशानी तो नहीं आएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने टावर लगाने के मामले में लोगों के साथ धक्केशाही की तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा। विधायक ने एडीसी से इस काम पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। इसके बाद टावर लगाने का काम रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed