फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest march taken out against builder

Chandigarh News: बिल्डर के खिलाफ निकाला रोष मार्च

Mon, 25 Mar 2024 03:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Protest march taken out against builder
नयागांव/न्यू चंडीगढ़/मुल्लांपुर। ओमेक्स फेज-1 न्यू चंडीगढ़ टाउनशिप में बढ़ती समस्याओं के विरोध में रेजिडेंस ने रविवार को ओमेक्स प्रबंधन के खिलाफ मुख्य गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई ओमेक्स रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन न्यू चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और सचिव परवीन मल्होत्रा के नेतृत्व में की गई। जिसमें ओमेक्स निवासियों ने टाउनशिप में बिल्डर के खिलाफ रोष मार्च निकाल कर नारेबाजी की और ओमेक्स प्रबंधन के कार्यालय में जाकर मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रर्दशन रविवार सुबह 11 बजे शुरू किया गया, जो दोपहर 2 बजे तक चला।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों के लिए छह महीने पहले भी विरोध किया था, जिसके बाद ओमेक्स के निदेशक भूपेंद्र सिंह के आश्वासन पर प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया था, तब उनकी ओर से कहा गया था कि अगले 2-3 महीनों में रेजिडेंट्स की मांगों को पूरा किया जाएगा। लेकिन छह महीने बाद भी सुधार नहीं हुआ है। इसलिए मजबूरन फिर से विरोध शुरू करना पड़ रहा है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए और बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन




अतिरिक्त जनरेटर लगाने व खराब तार बदले जाएं
एसोसिएशन ने बताया कि वर्तमान बिजली संरचना हमारी बढ़ती आबादी की मांगों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है। हम निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए विशेष रूप से पीक आवर्स और आपातस्थिति के दौरान, अतिरिक्त जनरेटर लगाने की मांग करते हैं। इसके अलावा, कई तार तो क्षमता से कम या खराब हैं, जिस कारण बार-बार बिजली कटौती और सुरक्षा संबंधी खतरा पैदा होता है, उन्हें बदला जाए। हम अपनी विद्युत प्रणाली की विश्वसनीयता और सुरक्षा के लिए इन तारों को शीघ्र बदलने एवं अपग्रेड करने की मांग करते हैं। साथ ही मांग की गई कि बिल्डर ने जो बिजली ठीक करने के लिए कर्मचारी रखे हैं, उन्हें कम अनुभव के कारण बिजली दुरुस्त करने में वक्त लगता है, इसलिए इतने बड़े बिजली के रखरखाव की जिम्मेदारी किसी इंजीनियर को दी जानी चाहिए और उसकी निगरानी में काम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल आपूर्ति में सुधार करने की मांग

विरोध करने वालों का कहना है कि पिछली गर्मियों में पानी के रिसाव और चल रही निर्माण गतिविधियों से उत्पन्न पानी की बर्बादी के फलस्वरूप निवासियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हम इन मुद्दों के समाधान और जलापूर्ति विश्वसनीयता सुधार के लिए तत्काल उपायों की मांग करते हैं। इसमें लीकेज की तुरंत मरम्मत करना और निर्माण परियोजनाओं के दौरान पानी की बर्बादी कम करने के लिए सख्त नियम लागू करना शामिल है। निवासियों के जलापूर्ति के कनेक्शनों को अस्थाई निर्माणाधीन जल कनेक्शनों से तुरंत अलग किया जाना चाहिए। स्वच्छ और पर्याप्त जल की उपलब्धता एक बुनियादी आवश्यकता है, जिससे कदापि समझौता नहीं किया जा सकता है।

हाउस नंबरिंग के लिए साइनेज बनाए जाएं
अपार्टमेंट नंबरों और विला नंबरों को इंगित करने वाली सड़कों और गलियों पर स्पष्ट साइनेज की अनुपस्थिति निवासियों, आगंतुकों और आपातकालीन सेवाओं के लिए असुविधा और भ्रम का कारण बनती हैं।

सुरक्षा संबंधी खामियों को दूर किया जाए
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यहां के निवासियों की भलाई और मन की शांति के लिए सुरक्षा सर्वोपरि है। हालांकि टाउनशिप के भीतर बिना सुरक्षा वाली प्रविष्ठियों और सुरक्षा खामियों की मौजूदगी हमारी टाउनशिप के लिए खतरा पैदा करती है। इन खामियों को दूर करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं। नामित धार्मिक स्थलों को वादे के अनुसार निवासियों को नहीं सौंपा गया है। इस मुद्दे से निवासियों में हताशा और निराशा फैल गई है, खासकर यह देखते हुए कि निवासियों के योगदान से एक मंदिर ट्रस्ट पहले ही स्थापित किया जा चुका है। सचिव परवीन मल्होत्रा ने बताया कि वर्तमान आंदोलन में शामिल सभी मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। अत: ओआरडब्ल्यूए ने एक आंदोलन कार्यक्रम तैयार किया है और पूरे टाउनशिप के निवासी इसमें शामिल होने के लिए तैयार हैं। यदि समस्या तय समय तक अनसुलझी रहती है तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।


कोट

ओमेक्स रेजिडेंट ने अपनी मांगों को लेकर कार्यालय में एक मांग पत्र सौंपा है। जिससे मैनेजमेंट तक पहुंचा दिया जाएगा। वैसे पहले से ही एसोसिएशन के साथ उच्च मैनेजमेंट की बात चल रही है, रेजिडेंट्स से समय मांगा गया था, ताकि उनकी समस्या का हल निकाला जा सके। -असीम जायसवाल जीएम ओमेक्स फैकल्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed