{"_id":"a117042bfc9dc9e66a247e81d46678ce","slug":"protest-in-canada-new-zealand-on-granth-sahib-insult-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी का न्यूजीलैंड और कनाडा में भी विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी का न्यूजीलैंड और कनाडा में भी विरोध
लखवीर सिंह लक्की/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Mon, 19 Oct 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में पढ़ाई करने गए पंजाब मूल के सिख युवाओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और पुलिस की गोली का शिकार बने पंजाबी नौजवानों की मौत पर गहरा शोक जताया।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर पंजाब से विदेश जाने वाले अकाली नेताओं का स्वागत करने और किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में नेताओं का हिस्सा लेने पर रोक लगाने का फैसला लिया है। वहीं विदेश के पंजाबी युवकों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन को रोष स्वरूप दीपावली मुबारकबाद कहकर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब के खमाणों क्षेत्र से पिछले दो साल से ऑकलैंड में पढ़ने गए विद्यार्थी गुरिंदर सिंह गुरी ने अपने साथियों के साथ पंजाब में बने रहे हालातों पर गहरी चिंता व्यक्त की और मेट्रो लेंस ऑकलैंड सिटी में बड़ी संख्या में पंजाबी युवकों के साथ हाथ में बैनर लेकर पंजाब के हालातों के लिए मौजूदा सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने विदेशी मीडिया के जरिए अपने विचार पेश कर कोटकपूरा घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
इसके अलावा कनाडा में भी सिख संगत ने एक मंच पर इकट्ठा होकर पंजाब सरकार के सभी मंत्रियों का विदेश आने पर स्वागत न करने और किसी भी समारोह में न बोलने का फैसला तब तक लिया है जब तक गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के आरोपियों को पकड़ा नहीं जाता।