फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest, congress protest, chandigarh congress protest, protest against inflation, chandigarh

महंगाई के खिलाफ गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, लगाए सरकार विरोधी नारे

Mon, 04 Jul 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Jul 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
protest, congress protest, chandigarh congress protest, protest against inflation, chandigarh
महंगाई के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार को बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सोमवार को कांग्रेस ने सेक्टर 19 में प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला। यह प्रदर्शन सचिव राजीव मोदगिल की ओर से आयोजित किया गया था। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि  पेट्रोल, डीजल, बिजली दालें, आटा , तेल, सब्जियां, रसोई गैस और  जरूरतों की चीजों के रेट आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। और महंगाई  को रोकने में सरकार नाकाम हो गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि जब से भाजपा की सरकार आई है  हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोल,रसोई गैस व् डीजल की कीमतों में रिकार्ड संख्या में बढो़तरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि  सरकार की जन विरोधी नीतियोेंक कारण देश के लोगों का बुरा हाल हो गया है।  उन्होंने कहा है कि  पिछले दो सालों में नाकामयाबियों के साथ जनता को दुख दर्द देने के अलावा इस सरकार ने कुछ भी नहीं है। छाबड़ा ने कहा है कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है जोकि इस सरकार से दुखी नहीं हो।
विज्ञापन


कर्मचारी, व्यापारी, उद्योगपति और श्रमिक व कामकाजी वर्ग सभी सरकार की गलत नीतियों से परेशान है।  उन्होंने कहा कि  यह सरकार सिर्फ यह जुमलेबाजों की सरकार है जो लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाने के अलावा कुछ नहीं करती है।उन्होंने कहा कि गरीबों का पीडीएस का सस्ता  राशन व केरोसिन बंद किया जा चुका है।  भाजपा के नेताओं ने चुनाव के पहले अच्छे दिनों को लाने का लोगो से बादा किया था लेकिन अब तो लोग एक एक दिन मुश्किल से काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा कोई दिन नहीं जब किसी ने किसी वस्तु के रेट नहीं बढ़ते हेै। इस मौके पर पार्षद दर्शन गर्ग,संदीप भारद्वाज,सुनील चोपड़ा,शशि शंकर तेवारी, डॉ ओपी वर्मा, अजय शर्मा, भजन कौर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरमेल केसरी,अश्विनी कौशल, चितरंजन चंचल,राणा करनवीर,सोहन लाल वैद,बलराज सिंह, कुलदीप सिंह कैम्बवाला,जीत सिंह बहलाना,राम कर्ण, यादविंदर मेहता, रजनी तलवार, सुभाष शर्मा सहित कई नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed