{"_id":"575087284f1c1b4366109d78","slug":"protest-against-removal-team-of-lord-statue-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति हटाने पहुंची टीम का विरोध, बिना कार्रवाई लौटी निगम की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति हटाने पहुंची टीम का विरोध, बिना कार्रवाई लौटी निगम की टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-15 में वीरवार दोपहर को पीपल के पेड़ के नीचे से भगवान की मूर्ति हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची टीम भी लोगों के विरोध के आगे बेबस दिखी।
विज्ञापन
पुलिस व नगर नगर की टीम को कार्रवाई बीच में छोड़कर वापस लौटना पड़ा। दोपहर को जैसे ही निगम की टीम मूर्ति हटाने पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया। सेक्टर-15 निवासी अनिल ठाकुर ने बताया कि मूर्ति रखने से पहले यहां पर युवक रात में शराब पीते थे। पुलिस को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। फिर आसपास के लोगों ने वहां पर भगवान की मूर्ति रख दी।
विज्ञापन
मूर्ति देख कर लोगों ने वहां पर शराब पीना बंद कर दिया। लोगों का कहना है कि जब सब कुछ ठीक हो गया है तो प्रशासन मूर्ति हटाकर फिर से युवकों को शराब पीने की जगह देना चाहती है। जो हम नही होने देंगे। लोगों का कहना है कि पुलिस यह भरोसा दे कि यहां पर रात को असामाजिक तत्वों को शराब नहीं पीने देगी, तभी हम मूर्ति हटाने देंगे।
विज्ञापन