फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest against food and supply department

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 16 Feb 2014 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Feb 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
protest against food and supply department

राष्ट्रीय लोक कल्याण की टेनामेंट सेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभू बनर्जी के नेतृत्व में रविवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डीएफएसओ प्रवीन कुमार, इंस्पेक्टर अमनदीप और मनोज कुमार के पुतलों की शव यात्रा निकाली।

विज्ञापन


यह सेक्टर-43/44 के एरिया में निकाली गई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शंभू बनर्जी ने आरोप लगाया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में बड़े स्तर पर घपलेबाजी हो रही है। करोड़ों रुपये के अनाज का गबन हुआ है।
विज्ञापन


मामले की पूरी जांच होने चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जबतक विजिलेंस जांच नहीं हो जाती है, तब तक रोष प्रदर्शन जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव यात्रा के दौरान खास बात यह रही कि तीनों अधिकारियों के पुतलों के शवों को महिलाओं ने कंधा दिया। इसमें टेनामेंट सेल के चेयरमैन बलराज श्रीमाली, सचिव दिलीप कुमार, महासचिव रमेश चंद्र, जवाहरलाल, संतोष कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंगला, रामचंद्र, युवाध्यक्ष मनोज यादव, कालोनी सेल के चेयरमैन रविंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, प्रेम सिंह, मक्खन शर्मा, ललिता देवी, सावित्री देवी, अमरनाथ और सुरिंद्र कुमार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed