फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Protest against film Gadar-2 in Gurdaspur MP Sunny Deol news in hindi

Gadar-2: सांसद सनी देओल से नाराजगी, गुरदासपुर में गदर-2 का विरोध शुरू, बहिष्कार की अपील के पोस्टर चस्पा

Wed, 09 Aug 2023 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 09 Aug 2023 11:23 AM IST
सार

इससे पहले गुरदासपुर में सनी देओल के लापता होने के पोस्टर भी लगाए थे। युवाओं ने कहा कि सनी देओल फिल्म की प्रमोशन के लिए अमृतसर श्री दरबार साहिब गए थे, लेकिन 30 किलोमीटर दूर अपने लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में कदम रखना मुनासिब नहीं समझा।

विज्ञापन
Protest against film Gadar-2 in Gurdaspur MP Sunny Deol news in hindi
गुरदासपुर में गदर 2 का विरोध शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अभिनेता सनी देओल की 11 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म गदर-2 का विरोध उनके ही संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर में शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने फिल्म के बायकॉट की अपील की है। मंगलवार को उन्होंने पोस्टर लेकर इसका विरोध किया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी अभियान शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


शहर में जगह-जगह फिल्म का बहिष्कार करने की अपील करने के पोस्टर लगाए गए हैं। युवा अमरजोत सिंह और अमृतपाल ने बताया कि सनी देओल राजनीति में खुद को रियल हीरो साबित कर सकते थे, लेकिन उन्होंने गुरदासपुर के लोगों को धोखे में रखा।
विज्ञापन


इससे पहले शहर में सनी देओल के लापता होने के पोस्टर भी लगाए थे। युवाओं ने कहा कि सनी देओल फिल्म की प्रमोशन के लिए अमृतसर श्री दरबार साहिब गए थे, लेकिन 30 किलोमीटर दूर अपने लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में कदम रखना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि ऐसा कानून बनाया जाए कि अगर कोई सेलिब्रिटी राजनीति में आता है तो उनकी सदस्यता रद्द की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed