फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest against exclusion of Mohali from World Cup cricket matches

Chandigarh News: मोहाली को विश्व कप क्रिकेट के मैचों से बाहर करने का विरोध

Tue, 27 Jun 2023 07:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
Protest against exclusion of Mohali from World Cup cricket matches
खेल मंत्री ने मेजबानी में पंजाब से भेदभाव का लगाया आरोप
विज्ञापन


पंजाब सरकार बीसीसीआई के सामने उठाएगी मुद्दा: मीत हेयर
अहमदाबाद को मिली उद्घाटन व फाइनल मैच की मेजबानी
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। इस वर्ष अक्तूबर-नवंबर के दौरान भारत में होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप-2023 के लिए मंगलवार को जारी कार्यक्रम में मेजबान शहरों की सूची से मोहाली को बाहर करने की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस फैसले को राजनीति से प्रेरित करार दिया है।
प्रेस बयान में मीत हेयर ने कहा कि विश्व कप मैचों की मेजबानी से पंजाब को बाहर करना खुला भेदभाव है। क्योंकि पीसीए स्टेडियम मोहाली के निर्माण के बाद यह पहली बार है कि विश्व कप भारत में आयोजित किया जा रहा है और मोहाली में कोई मैच नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि 1996 और 2011 में विश्व कप सेमीफाइनल मोहाली में खेले गए थे, लेकिन इस बार एक लीग मैच की भी मेजबानी नहीं मिली। उद्घाटन और फाइनल मैच के अलावा अहमदाबाद को भारत-पाकिस्तान मैच की भी मेजबानी मिली है।
विज्ञापन

मीत हेयर ने कहा कि पीसीए स्टेडियम मोहाली न केवल भारत के शीर्ष पांच स्टेडियमों में से एक है, बल्कि दुनिया के चुनिंदा स्टेडियमों की सूची में भी आता है। क्रिकेट प्रेमियों की पहली पसंद मोहाली को मेजबान सूची से बाहर करना राजनीति से प्रेरित है। पंजाब के साथ हुए इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भेदभाव का मुद्दा बीसीसीआई के समक्ष उठाएगी। खेल मंत्री ने आगे कहा कि जहां एक ओर मोहाली में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, वहीं शहर में टीमों के ठहरने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और पर्याप्त होटल भी हैं। मोहाली में मैच होने से खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलना था और खेलों से जुड़े देश और विदेश के पर्यटकों ने पंजाब आना था, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed