{"_id":"63ca14497fe2907fe34c56ee","slug":"protest-against-death-of-chandi-villager-sarpanch-husband-in-accident-in-rohtak-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: हादसे में सरपंच पति की मौत पर हंगामा थमा, विधायक के हस्तक्षेप से 25 घंटे बाद खुला रोहतक-जींद हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: हादसे में सरपंच पति की मौत पर हंगामा थमा, विधायक के हस्तक्षेप से 25 घंटे बाद खुला रोहतक-जींद हाईवे
Fri, 20 Jan 2023 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 20 Jan 2023 01:11 PM IST
सार
चांदी गांव की महिला सरपंच संतोष ने दी शिकायत में बताया कि पंचायत चुनाव से पहले उसे दो बच्चे हैं। पंचायत चुनाव से पहले गांव के पूर्व सरपंच अमित मदान व उसके भाई ने घर आकर धमकी दी थी कि अपना नाम वापस ले लो, नही तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर जाम जारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चांदी गांव की महिला सरपंच संतोष के पति बिजेंद्र धनखड़ की मौत की गुत्थी पर हंगामे के कारण जाम रोहतक-जींद राष्ट्रीय राजमार्ग 25 घंटे बाद खुल गया। एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब ने महम विधायक बलराज कुंडू के आगे चांदी की महिला सरपंच व उसके बेटे के सामने होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई, जिसमें सरपंच पति बिजेंद्र धनखड़ व पूर्व सरपंच अमित मदान कार से गांव की तरफ आ रहे हैं।
यह भी बताया गया कि रास्ते में कार ट्राले से टकरा गई। पुलिस ने ट्राले को भी कब्जे में ले लिया है। इसके बाद परिजन व ग्रामीण जाम खोलने के लिए सहमत हो गए। एएसपी ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद दोबारा परिजनों व ग्रामीणों के सामने अब तक की जांच में मिले तथ्यों को रखा जाएगा। उनके नेतृत्व में लाखनमाजरा पुलिस जांच करेगी। एसआईटी गठित नहीं की गई है।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक बुधवार रात को चांदी गांव की महिला सरपंच संतोष के पति बिजेंद्र धनखड़ व पूर्व सरपंच अमित मदान घायल हालत में मिले थे। पीजीआई में डॉक्टरों ने बिजेंद्र धनखड़ को मृत घोषित कर दिया था, जबकि अमित मदान का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वीरवार सुबह धनखड़ के परिजनों व ग्रामीणों ने मिलकर भगवतीपुर चौक पर जाम लगाकर रोहतक-जींद राजमार्ग जाम कर दिया था। आरोप था कि सरपंच पति की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने पूर्व सरपंच अमित मदान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था, लेकिन ग्रामीण गिरफ्तारी पर अड़ गए थे। वीरवार सुबह 10 बजे से शुक्रवार को सवा 11 बजे तक जाम लगाए रखा। रात को शव भी एंबुलेंस में जाम स्थल पर ही रखा रहा। आखिरकार महम विधायक की मौजूदगी में पुलिस ने परिजनों को जाम खोलने के लिए समझाने में कामयाब रही।