फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prostate Cancer symptoms told by doctor

जानिए वो सभी लक्षण, जो बताएंगे कि आपको प्रोस्टेट कैंसर है, पुरुषों में तेजी से फैल रही बीमारी

Fri, 30 Aug 2019 03:28 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 30 Aug 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
Prostate Cancer symptoms told by doctor
Prostate cancer - फोटो : File Photo
पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। 40 वर्ष की आयु के बाद पुरुषों में इसकी आशंका तेजी से बढ़ती है। यदि किसी व्यक्ति के परिजन को यह बीमारी है तो उसे 40 वर्ष की आयु के बाद हर साल प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजेन (पीएसए) टेस्ट करवाना चाहिए। जिस व्यक्ति के परिवार में प्रोस्टेट कैंसर का मरीज नहीं है, लेकिन उसकी उम्र 50 साल से ऊपर है तो उसे हर साल पीएसए टेस्ट करवाना होगा।
विज्ञापन


यदि पीएसए टेस्ट की मात्रा बढ़ी हुई आती है तो उसे यूरोलाजिस्ट को दिखाना होगा। हर सात में से एक व्यक्ति प्रोस्टेट कैंसर होने की आशंका रहती है। यह बात पीजीआई के यूरोलाजी डिपार्टमेंट के प्रो. डॉ. संतोष कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि प्रोस्टेट कैंसर के लक्षणों का यदि शुरुआती दौर में ही पता चल जाए तो इसकी रोकथाम में आसानी होती है।
विज्ञापन


प्रोस्टेट ग्लैंड अखरोट के साइज की एक ऐसी ग्रंथि है, जो युरेथरा (पेशाब की नली) के चारों ओर फैला होता है। इसका काम स्पर्म को न्युट्रिशन देना होता है। डॉ. संतोष के मुताबिक उम्र बढ़ने के साथ-साथ पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के मामले दिनों-दिन बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो दशकों में पोस्टेट कैंसर भारत समेत एशियाई मूल के पुरुषों में तेजी से बढ़ा है। ऐसे में इससे बचाव और जानकारी के महत्व को लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। पोस्टेट ग्लैंड का साइज 18 ग्राम होता है, लेकिन जब यह बढ़ने लगता है तो इसका वजन 30 से 50 ग्राम और इससे भी अधिक हो जाता है। खासकर 40 साल की उम्र के बाद ग्लैंड का साइज बढ़ने लगता है।

जब ग्लैंड का साइज बड़ा होता है तो यूरीन पैसेज को रोक देता है। यूरीन करने के बाद भी यूरीन अंदर जमा रह जाता है। डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि ऊंची दर के बावजूद मरीजों को इस बीमारी की जानकारी नहीं होती, क्योंकि वे इसे बढ़ती उम्र का हिस्सा मानते हैं, जिसे मरीज पर केंद्रित जागरूकता अभियान द्वारा ठीक किया जा सकता है।

उनके मुताबिक पीएसए के टेस्ट के साथ मरीजों का अल्ट्रासाउंड कराया जाता है। यदि शंका होती है तो प्रोस्टेट की बायोप्सी, एमआरआई व पेट स्कैन कराया जाता है। पहली व दूसरी स्टेज में बीमारी है तो उसे क्योर कर लिया जाता है। तीसरी व चौथी स्टेज में मरीजों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में जागरूकता भी मरीज के पास सबसे बड़ा हथियार है।

प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण

- बार-बार पेशाब की इच्छा होना।
- पेशाब के बाद भी यह महसूस होना कि ब्लैडर भरा हुआ है।
- यह महसूस होना कि पेशाब के लिए इंतजार नहीं किया जा सकता।
- पेशाब का कम बहाव।
- पेशाब का टपकते हुए होना।
- पेशाब कई बार रुक रुक कर करना।
- पेशाब शुरू होने में परेशानी।
- पेशाब करने के लिए दबाव या जोर लगाना।
- साथ में डायबिटीज व हाइपरटेंशन हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed