फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Proposal for new site for Sarangpur police station, file sent to Housing Board

Chandigarh News: सारंगपुर थाना के लिए नई जगह का प्रस्ताव, हाउसिंग बोर्ड को भेजी फाइल

Sun, 15 Mar 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Proposal for new site for Sarangpur police station, file sent to Housing Board
चंडीगढ़। सारंगपुर में प्रस्तावित पुलिस थाना बनाने की योजना में बदलाव की स्थिति बन गई है। प्रशासन के अर्बन प्लानिंग विभाग के मुख्य वास्तुकार ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र भेजकर थाना निर्माण के लिए वैकल्पिक स्थान देने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन

पहले धनास क्षेत्र में पुलिस विभाग को लगभग 2.45 एकड़ जमीन थाना बनाने के लिए देने का प्रस्ताव था लेकिन पुलिस विभाग ने इस स्थान पर सहमति नहीं दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 12 जनवरी 2026 को भेजे गए पत्र में थाना निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। इसके बाद एसएसपी कंवरदीप कौर ने हाल ही में साइट का दौरा कर कम्युनिटी सेंटर और वेंडर मार्केट के बीच खाली पड़ी जमीन को थाना बनाने के लिए उपयुक्त बताया और प्रशासन को नया प्रस्ताव भेजा।
विज्ञापन

हालांकि जिस स्थान की मांग की गई है, वह मास्टर प्लान के अनुसार पहले से ही दुकानों और बूथों के लिए आरक्षित है। ऐसे में शहरी योजना विभाग को अब नए सिरे से लेआउट तैयार करना पड़ रहा है। विभाग ने प्रस्ताव दिया है कि थाना अस्थायी स्ट्रीट वेंडर साइट के पास लगभग 1.54 एकड़ जमीन पर बनाया जा सकता है। इसके साथ ही दुकानों के लिए निर्धारित क्षेत्र को सार्वजनिक सुविधा के लिए आरक्षित 2.45 एकड़ जमीन में स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है। धनास का वन रूम टेनेमेंट प्रोजेक्ट चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा विकसित किया गया था, इसलिए इस बदलाव के लिए बोर्ड की सहमति जरूरी है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सारंगपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ती आबादी को देखते हुए नए पुलिस स्टेशन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed