{"_id":"22de506edf824530e73d0fb6c0d8f146","slug":"property-tax-submission-to-the-thronging-crowd","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने को उमड़ी भीड़
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 17 Nov 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए शनिवार को बैंकों की शाखाओं पर करदाताओं की भीड़ रही। 25 नवंबर की आखिरी तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है बैंकों में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
नगर निगम की ओर से अधिकृत किए 30 से अधिक बैंकों में फार्म जमा कराए जा रहे हैं। हालांकि, कालका, पिंजौर में अभी भी मकान मालिकों को टैक्स जमा कराने को लेकर कई जानकारियां साफ नहीं होने की वजह से कम लोग टैक्स जमा करा रहे हैं।
प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए सेल्फ असेसमेंट टैक्स भरने के लिए उन लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। पिंजौर, कालका या आसपास के अन्य क्षेत्रों में चूंकि निगम कर्मी नहीं जा रहे हैं, ऐसे में उनकी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। मकानों, कमर्शियल साइट्स या क्लीनिकों के लिए भी टैक्स जमा कराने के लिए सेल्फ असेसमेंट फॉर्म की सुविधा तो दे दी गई है। लेकिन, लोगों को फॉर्म भरने में कई तकनीकी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
निगम के अधिकारियों का इस बारे में कहना है कि सभी इलाकों के लोंगों को उचित जानकारियां मुहैया कराई जा रही हैं। जल्द ही कालका सहित आसपास के तमाम क्षेत्रों में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन के लिए अभियान तेज किया जाएगा।