{"_id":"69fba714d973bef64a025c76","slug":"property-tax-exemption-impacts-collection-of-rs-1880-crore-target-set-for-rs-90-crore-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1013300-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रॉपर्टी टैक्स छूट का असर, 18.80 करोड़ जमा<bha>;<\/bha> 90 करोड़ के लक्ष्य पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रॉपर्टी टैक्स छूट का असर, 18.80 करोड़ जमा<bha>;</bha> 90 करोड़ के लक्ष्य पर नजर
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रॉपर्टी टैक्स में छूट योजना का असर दिखने लगा है। नगर निगम को अब तक 18 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। निगम ने 31 मई तक टैक्स जमा करने पर रिहायशी संपत्तियों पर 20 प्रतिशत और कॉमर्शियल पर 10 प्रतिशत की छूट दी है जिसका लाभ लेने के लिए लोग भुगतान कर रहे हैं।
डाक विभाग के माध्यम से करीब 1.20 लाख लोगों को नोटिस भेजे गए हैं जिनमें से लगभग 1.09 लाख को नोटिस प्राप्त हो चुके हैं। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर भुगतान कर छूट योजना का पूरा लाभ उठाएं। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए टैक्स आकलन 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। चेक और डिमांड ड्राफ्ट से भुगतान 26 मई तक ही स्वीकार होंगे जबकि ऑनलाइन और अन्य माध्यमों से भुगतान की सुविधा जारी रहेगी। संयुक्त सचिव डॉ. इंद्रजीत के अनुसार इस वर्ष 90 करोड़ रुपये टैक्स संग्रह का लक्ष्य रखा गया है जबकि पिछले वर्ष 87.91 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।