{"_id":"15cc59d276207f1e173b38fe0cf5ed44","slug":"property-papper-and-jewellery-found-in-nayab-court-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब कोर्ट के घर से प्रॉपर्टी के कागजात और गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब कोर्ट के घर से प्रॉपर्टी के कागजात और गहने बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Apr 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार हजार रिश्वत लेते पकड़े गए नायबकोर्ट के घर से सीबीआई ने प्रॉपर्टी के कागजात और गहने बरामद किए है। सीबीआई ने सेक्टर-29 स्थित घर से जब्त सामान की लिस्ट तैयार कर ली है।
वहीं, मामले में पकड़े गए नायबकोर्ट चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल बलराज को सीबीआई ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से अदालत ने नायबकोर्ट को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
धनास के मिल्क कालोनी निवासी रोमी ने सीबीआई को शिकायत दी कि उसके खिलाफ जिला अदालत के कोर्ट रूम नं. 14 में मारपीट को केस चल रहा है। पेशी पर हाजिर न होने पर अदालत ने उसके खिलाफ एक अप्रैल को गैर जमानती वारंट जारी कर दिए।
विज्ञापन
इस पर रोमी ने अदालत के नायब कोर्ट बलराज से संपर्क किया। बलराज ने कहा कि जमानत चाहिए तो पांच हजार रुपये लगेंगे। सौदा चार चार हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने नायबकोर्ट बलराज को चार हजार रिश्वत लेते कोर्ट नं. 14 के बाहर रंगे हाथ काबू किया था।