{"_id":"64fb8517e465134e0b0ae5a9","slug":"property-dealers-accused-of-grabbing-houses-by-making-fake-documents-case-against-three-chandigarh-news-c-71-1-mli1003-5118-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रॉपर्टी डीलर्स पर जाली कागजात बनाकर मकान हड़पने का आरोप, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रॉपर्टी डीलर्स पर जाली कागजात बनाकर मकान हड़पने का आरोप, तीन पर केस
विज्ञापन
खरड़। प्रॉपर्टी डीलर्स पर मकान के जाली कागजात और बयाना बनाकर पैसे हड़पने के आरोप लगे हैं। आरोपियों की पहचान नेत्र सिंह, अमित बब्बर दोनों वासी गांव सोहाना और अशोक कुमार वासी सेक्टर-78 के रूप में हुई है। सिटी खरड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मनजिंदर कौर वासी सेक्टर-39 चंडीगढ़ ने पुलिस को बताया कि उनका एक मकान गांव छज्जूमाजरा में है। उक्त आरोपियों ने उसके इस मकान के जाली कागजात और बयाना बनाकर हड़पने की कोशिश की। इस बात का पता चलने पर इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी कार्यालय को दी। शिकायत की जांच डीएसपी (पीबी आर्थिक अपराध और साइबर सेल) ने की। फिर डीडीए लीगल की सलाह लेकर एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
70 लाख में बेचा मकान, 42 लाख कागजों में लिखाशिकायतकर्ता के पति मंगत सिंह वासी सेक्टर-39 ने बताया कि उन्होंने मकान का बेचने का सौदा उक्त आरोपियों के साथ किया था। इसका बयाना उन्हें 22 लाख रुपये दिया जा चुका था लेकिन रजिस्ट्री अभी भी उनकी पत्नी के नाम पर थी। इसके बाद आरोपियों ने बिना पूरे कागजात के उनके मकान के जाली कागजात और बयाना तैयार कर मकान को बेच दिया। इस ठगी का उन्हें तब पता चला जब मकान का खरीदार उनके पास आया। उसके दिखाए कागजातों के मुताबिक मकान 70 लाख रुपये में बेचा गया था। वहीं, कागजों में उसकी कीमत 42 लाख रुपये लिखी गई थी।