फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Property dealer cheated Rs 45 lakh in the name of selling land

Chandigarh News: प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन बेचने के नाम पर ठगे 45 लाख

Sun, 10 Sep 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Property dealer cheated Rs 45 lakh in the name of selling land
मोहाली। सेक्टर-90 में एलओआई बेचने के नाम पर तीन लोगों से 45 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों की पहचान सुखवीर सिंह, हरिंदर सिंह, सुखदेव सिंह और जसमेर सिंह सभी वासी गांव लखनौर के रूप में हुई है। सोहाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अभिषेक गोयल वासी फेज-3बी1 ने पुलिस को बताया कि प्रॉपर्टी डीलर सुखवीर सिंह को वह हर्ष तनेजा वासी सेक्टर-38बी चंडीगढ़ और विकास सिंह वासी गांव सनेटा मिले। उसने उन्हें बताया कि उसके पास दो 150 गज और एक 68 गज की एलओआई है जोकि उसके परिवार की है। इसके बाद तीनों ने मिलकर उक्त एलओआई 45 लाख रुपये में खरीद ली। आरोपियों ने उनसे 45 लाख रुपये ले लिए और उन्हें फाइल ट्रांसफर अप्लाई करने के लिए फाइल हस्ताक्षर करवाकर दे दी। वहीं, अभी तक आरोपियों ने एलओआई उनके नाम पर ट्रांसफर नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed