फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   promotion demanded by senior inspector of ut administration

यूटी ने हरियाणा से मांगा डीएसपी के नामों का पैनल, विवाद

Sat, 02 Apr 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Apr 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
promotion demanded by senior inspector of ut administration
पुलिस - फोटो : Demo pic

कुछ दिन पहले ही यूटी पुलिस विभाग ने डेपुटेशन पर हरियाणा से डीएसपी के नामों के लिए पैनल मांगा था। विभाग ने हरियाणा सरकार को पत्र भेज कर पुलिस अफसरों के नामों का पैनल मांगा है। नामों का पैनल मिलने के बाद उनमें से तीन डीएसपी के नाम फाइनल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


हरियाणासे डेपुटेशन पर तीन डीएसपी के नामों का पैनल मांगने को लेकर यूटी के सीनियर इंस्पेक्टरों में  काफी रोष देखा जा सकता है। अनुशासित  फोर्स होने के नाते कोई भी इंस्पेक्टर सामने आ कर तो कुछ नही कह रहा, लेकिन दबी जुबान से इसका विरोध जरूर कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतने वर्षों से डीएसपी बनने का सपना देख रहे हैं पर जब प्रमोट होने की बारी आई तो विभाग बाहर से डीएसपी बुला रहा है। इस संदर्भ में वीरवार को आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा से मिलकर  इंस्पेक्टरों ने अपनी प्रमोशन की मांग उठाई थी।
विज्ञापन


एक सीनीयर अफसर ने नाम ना छापने की शर्त पर कहा कि इतने सालों से विभाग में नौकरी कर रहे हैं हर थाना, चौकी हमने ड्यूटियां दे रखी है। बाहर का जो भी अफसर आएगा उसको तो कई महीने इलाके समझने में ही लग जाएंगे। पुराने इंस्पेक्टरों को  शहर के चप्पे चप्पे का पता  होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके प्रमोट करके अगर डीएसपी बनाया जाता है तो शहर के लोगों व लोगों दोनों के हित में होगा। एक इंस्पेक्टर ने बताया की बाहर से जब डीएसपी आते है तो सीनियर इंस्पेक्टर के मनोबल को ठेस पहुंचती है। इससे पहले बाहर के अफसरों व लोकल अफसरों समन्वय की भी कमी देखी गई है। इससे भी विभाग के कार्य कुशलता पर भी  असर पड़ता है।

वीरवार को डीएसपी बीएस नेगी व सुमन कुमार रिटायर हो गए।  इसके बाद 30 अप्रैल को डीएसपी जगबीर सिंह भी रिटायर हो रहे है। अगले साल डीएसपी सतबीर सिंह की भी रिटायरमेंट है। पुलिस इंस्पेक्टरों की मांग है कि यही के अफसरों को  प्रमोट कर डीएसपी बनाया जाए।


इससे उनके नीचे के पुलिस कर्मचारियों की भी प्रमोशन का रास्ता साफ होगा। इस समय शहर में 9 डीएसपी सेंटर से शहर में डेपुटेशन पर आए हुए हैं। यूटी पुलिस कर्मियों का कहना है कि अक्सर देखा जाता है कि महत्वपूर्ण विभाग जैसे कि क्राइम ब्रांच व आपरेशन सेल हमेशा चंडीगढ़ के डीएसपी को ही सौंपे जाते हैं।  बाहर से आए सभी डीएसपी को हमेशा दूसरे विभागों का ही काम सौंपा जाता है।  वो अहम विभागों की जिम्मेदारी लेने से खुद भी बचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed