फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Promises Made to Women Voters by Political Parties in Punjab Assembly Election 2022

एक करोड़ महिला वोटरों को रिझाने की सियासत: पंजाब विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों में शुरू हुआ शह-मात का खेल

Thu, 09 Dec 2021 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Dec 2021 01:38 PM IST
सार

वर्तमान में पंजाब की आबादी लगभग 3 करोड़ है। 2017 के लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में कुल 2.04 करोड़ वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जिनमें महिला वोटरों की संख्या लगभग 1 करोड़ थी।

विज्ञापन
Promises Made to Women Voters by Political Parties in Punjab Assembly Election 2022
आप ने 18 से बड़ी महिलाओं को एक हजार रुपये देने का वादा किया है। - फोटो : फाइल

विस्तार

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच महिलाओं को लेकर शह-मात का खेल शुरू हो गया है। पंजाब में लगभग एक करोड़ महिला वोटरों को रिझाने के लिए सियासतदार अलग-अलग पासे फेंक रहे हैं। आप ने चुनाव जीतने के लिए महिलाओं को 1000 रुपये महीना तो शिअद ने 2000 रुपये महीना देने का दांव चला है।

विज्ञापन


पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर महिला मतदाता सियासी दलों की नैया पार करेंगी। इसकी बड़ी वजह यह है कि वर्तमान में पंजाब की आबादी लगभग 3 करोड़ है। 2017 के लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में कुल 2.04 करोड़ वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जिनमें महिला वोटरों की संख्या लगभग 1 करोड़ थी। लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की इस संख्या के बाद सभी सियासी दल सूबे की इस आधी आबादी को रिझाने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


सियासतदान भी जान गए हैं कि पंजाब विधानसभा चुनाव की नैया महिलाओं के बिना पार नहीं हो सकती है। यही वजह है कि इन दिनों चुनावी माहौल में सभी सियासी दल महिलाओं को साधने के लिए एक दूसरे के साथ शह और मात का खेल खेलने में जुटे हुए हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 18 से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रुपये महीना देने की घोषणा कर डाली। आप के इस सियासी दांव पर शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 2000 रुपया महीना देने का चुनावी वादा कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि कर्जदार पंजाब की महिलाओं को सियासी दल हजारों करोड़ देने के वादे को कैसे पूरा कर पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस देगी 50 प्रतिशत सीटें

अन्य राजनीतिक दलों के साथ ही कांग्रेस भी महिलाओं को रिझाने में पीछे नहीं है। कांग्रेस नेता वादा कर रहे हैं कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत महिलाओं को सीटें दी जाएंगी। यानि 117 विधानसभा सीटों में से 58-59 सीटों पर कांग्रेस पार्टी महिलाओं को उम्मीदवार बनाएगी।

महिलाओं का बढ़ेगा वोट प्रतिशत

सियासी दलों के इस दांव से महिलाओं का चुनाव में वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा। आंकड़ों को यदि हम देखे तो सूबे में 20 से 25 प्रतिशत ऐसी महिलाएं हैं जो वोट डालने नहीं जातीं, लेकिन महिलाओं के लिए की गई घोषणाओं के बाद यह तय माना जा रहा है कि 2022 में महिला मतदाताओं के वोट प्रतिशत में और भी बढ़ोतरी होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed