फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Project prepared to improve flow of Ghaggar river will now be changed

Haryana: घग्गर की धारा में जरूरत अनुसार किया जाना है सुधार, डेढ़ गुणा से अधिक पानी आने से बिगड़ा गणित

Tue, 18 Jul 2023 01:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Jul 2023 01:29 PM IST
सार

सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा की ओर से एक प्रोजेक्ट बनाकर पिछले सप्ताह ही केंद्रीय जल आयोग को भेजा है। इसी बीच घग्गर में उम्मीद से काफी ज्यादा मात्रा में पानी आ गया है। अब उक्त प्रोजेक्ट में भी बदलाव करना होगा।

विज्ञापन
Project prepared to improve flow of Ghaggar river will now be changed
Ghaggar - फोटो : Bureau

विस्तार

हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर से गुजरते हुए राजस्थान तक लंबी घग्गर नदी की धारा में सुधार व तटबंधों की मजबूती के लिए केंद्रीय जल आयोग के कहने पर केंद्रीय जल एवं बिजली अनुसंधान संस्थान पुणे द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट में अब बदलाव किया जाएगा। बदलाव का कारण पिछले सप्ताह घग्गर नदी में आया अप्रत्याशित पानी है। घग्गर नदी में क्षमता से करीब डेढ़ गुणा अधिक पानी आ जाने के कारण बाढ़ आ गई और सारे अनुमान ध्वस्त हो गए। ऐसे में केंद्रीय जल आयोग के भेजे इस प्रोजेक्ट में अब बदलाव किया जाना जरूरी होगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana Murder: नौकर के साथ बाइक पर जा रहे NRI की गला काटकर हत्या, सोमवार देर रात हुई वारदात
विज्ञापन


सिंचाई विभाग में घग्गर नदी पर बतौर विशेषज्ञ काम कर रही टीम के अनुसार हरियाणा व पंजाब के बॉर्डर से होकर राजस्थान तक लंबी घग्गर नदी की धारा व इसके तटबंधों में सुधार के लिए केंद्रीय जल आयोग ने केंद्रीय जल एवं बिजली अनुसंधान केंद्र पुणे से एक गणितीय अध्ययन करवाया गया था। इसकी रिपोर्ट के आधार पर हरियाणा ने अलग व पंजाब ने अलग कार्य योजना बना केंद्रीय जल आयोग को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस कार्य योजना में पिछले सालों तक आए घग्गर नदी के पानी की मात्रा को ध्यान में रखा गया। पुणे केंद्र की रिपोर्ट के बाद हरियाणा ने अंबाला, फतेहाबाद व अन्य जिलों में इसकी धारा के प्रवाह को कम नुकसानदायक बनाने व तटबंधों की मजबूती के लिए लगभग 100 करोड़ से अधिक की कार्ययोजना बनाकर केंद्रीय जल आयोग को भेजी थी। जिस पर विभाग ने पिछले सप्ताह ही पुनर्विचार कार्य योजना का जवाब दिया था।

प्रभावित क्षेत्रों की फिर मंगवाई जाएगी रिपोर्ट
सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा की ओर से एक प्रोजेक्ट बनाकर पिछले सप्ताह ही केंद्रीय जल आयोग को भेजा है। इसी बीच घग्गर में उम्मीद से काफी ज्यादा मात्रा में पानी आ गया है। अब उक्त प्रोजेक्ट में भी बदलाव करना होगा। जहां-जहां घग्गर नदी का किनारा टूटा है और पानी ने ज्यादा प्रभावित किया है, उन जगहों की फिर से रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। इस रिपोर्ट को केंद्रीय जल आयोग को भेजी रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed