फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   progressive punjab investers summit 2015

प्रोग्रेसिव समिट 2015: पंजाब में निवेश करो, स्पेशल फंड पाओ

Fri, 30 Oct 2015 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 30 Oct 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
progressive punjab investers summit 2015

अगर उद्यमी पंजाब में निवेश करेंगे तो सरकार उन्हें स्पेशल फंड देगी। इसका ऐलान पंजाब प्रोग्रेसिव इनवेस्टर्स समिट के दौरान किया गया। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में नए उद्यमियों के लिए 100 करोड़ का विशेष फंड स्थापित किया जाएगा। इसके जरिए उन्हें उद्योग शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समिट का मुख्य उद्देश्य विश्वभर के उद्यमियों को प्रदेश में निवेश की संभावनाओं से अवगत करवाना था और वे उसमें पूरी तरह सफल रहे हैं। समिट में 378 एमओयू साइन हुए, जिनसे 1.15 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।
विज्ञापन


समापन समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को पहले हरित क्रांति वाले राज्य के रूप में जाना जाता था। इस सम्मेलन से इसके ओद्यौगिक क्रांति वाले राज्य के रूप में पहचाने जाने की नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि निवेशकों ने जो विश्वास पंजाब के प्रति जताया है, वह बेहद महत्वपूर्ण है। पंजाब के पास बेहतरीन बुनियादी ढांचा है। बिजली के उत्पादन, आईटी और एग्रो फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में यह वर्ल्ड लेवल का हब बनने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली को मैन्यूफेक्चरिंग व आईटी हब के रूप में विकसित करने के बारे में सुखबीर बादल ने कहा कि एचडीएफसी बैँक उत्तरी भारत का आईटी ऑपरेशन यहां शिफ्ट करने जा रहा है। इसके साथ ही पंजाब की भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर एरोस्पेस के क्षेत्र में निवेश के लिए उद्यमियों ने काफी उत्साह दिखाया है।

उन्होंने कहा कि मोहाली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे  से इंटरनेशनल फ्लाइट्स नवंबर से शुरू हो जाएंगी। बादल ने पंजाब में जन्मे उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश करने का भी आग्रह किया। समापन समारोह में उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल ने उद्योगपतियों का धन्यवाद किया।

हेल्थ और फूड प्रोसेसिंग में अहम समझौते
निवेश संबंधी एक प्रश्न के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हाउसिंग, स्वास्थ्य, फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में बड़े निवेश संबंधी समझौते हुए हैं। रिलायंस ने 3500 करोड़ और वोडाफोन 5000 करोड़ का निवेश करने की रुचि दिखाई है। अमृतसर में पर्यटन उद्योग की असीम संभावनाओं के मद्देनजर गीतांजलि ग्रुप की ओर से 1200 करोड़ रुपये की लागत से ज्वेलरी हब विकसित किया जाएगा।


बादल ने कहा कि वोडाफोन ने जहां पंजाब में मोबाइल व सेटटॉप बाक्स का मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए समझौता किया है, वहीं अपोलो की ओर से अमृतसर में एक विश्वस्तरीय अस्पताल भी स्थापित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed