फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Progressive Farmer Kanwal Singh Chauhan is getting threat through International calls

कृषि कानूनों के समर्थन में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मिलने वाले पद्मश्री किसान को मिल रही धमकी

Tue, 15 Dec 2020 07:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Dec 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Progressive Farmer Kanwal Singh Chauhan is getting threat through International calls
पद्मश्री कंवल सिंह चौहान। - फोटो : ANI

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव अटेरना निवासी प्रगतिशील किसान पद्मश्री कंवल सिंह चौहान को नए कृषि कानूनों का समर्थन करने पर लगातार धमकी मिल रही है। विदेश से कॉल कर लगातार उन पर किसान आंदोलन का समर्थन करने का दबाव बनाया जा रहा है। अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से कॉल करके उनको अपना जमीर बेचने जैसे अपशब्द कहे जा रहे हैं।

विज्ञापन


अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध करते हुए किसान 20 दिन से धरने पर हैं। किसान नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। वहीं कई किसान ऐसे हैं, जो कृषि कानूनों का समर्थन कर रहे हैं। 
विज्ञापन



कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए प्रदेश के प्रगतिशील किसान पद्मश्री कंवल सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों का 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से भी मिला था। उन्होंने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताते हुए समर्थन किया था। उन्होंने कानूनों में कुछ सुधार पर जोर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के यह प्रगतिशील किसान धरना-प्रदर्शन के समर्थन में नहीं हैं। ऐसे में अब आरोप है कि कंवल सिंह के पास विदेश से कॉल आ रहे हैं। उन पर किसानों के आंदोलन में शामिल होने का दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

पद्मश्री कंवल सिंह चौहान ने बताया कि उनके पास अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया व कनाडा के नंबरों से करीब सात कॉल आईं हैं। जिनमें से उन्होंने चार कॉल रिसीव की है। अब परेशान होकर उन्होंने विदेशी नंबरों की कॉल रिसीव करना बंद कर दिया है। कॉल में उनके बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

फोन करने वाले कृषि सुधार कानूनों के साथ ही भाजपा की मोदी सरकार की नीतियों और गुजरात मॉडल का विरोध कर रहे हैं। वह उन पर तीन नए कृषि कानूनों का विरोध करने का दबाव बना रहे हैं। पद्मश्री का कहना है कि विदेश से कॉल रात को आती हैं। जिससे उन्हें परेशानी होने लगी है। साथ ही उन्होंने शक जताया है कि इस आंदोलन के लिए विदेश से आर्थिक मदद की जा रही है। उन्होंने कॉल करने वालों की जांच करने की मांग की है। पुलिस ने उनके मोबाइल नंबरों की निगरानी शुरू कर दी है।

मुझे एक सप्ताह से लगातार विदेशी नंबरों से कॉल आ रही है। फोन करने वाले मुझको किसान आंदोलन में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। कॉल करने वाले चाहते हैं कि मैं मोदी सरकार और उसकी नीतियों के विरोध में किसानों को एकजुट कर विरोध के लिए तैयार करूं। मैंने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी है।
 - कंवल सिंह चौहान, पद्मश्री पुरस्कार विजेता, प्रगतिशील किसान, अटेरना।

 

पद्मश्री कंवल सिंह चौहान ने विदेश से कॉल आने की सूचना दी है। साथ ही उन पर दबाव बनाए जाने की बात कही है। उनका कहना है कि आंदोलन को विदेश से आर्थिक मदद मिल रही है। इसकी जांच कराई जाए। पुलिस मामले की जांच कराकर उसके अनुसार कार्रवाई करेगी। - रवि कुमार, थाना प्रभारी कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed