{"_id":"666a15df300ad9f0b6002714","slug":"programs-will-be-held-on-international-yoga-day-on-21st-june-in-all-the-districts-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-443985-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सभी जिलों में 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ पर होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सभी जिलों में 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ पर होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
19 जून को होगी पायलट रिहर्सल व योगा मैराथन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 21 जून को दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में सुबह 7 से 8 बजे जिला और ब्लाॅक स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इसके अतिरिक्त, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 29 मई से 15 जून तक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता ने दी वह बुधवार को आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 13 से 16 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तर पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ एनसीसी कैडेट और जन साधारण को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी जिलों में मुख्य कार्यक्रम के लिए पायलट रिहर्सल होगी और जिला स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा योगा-मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल, कॉलेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, जन साधारण, योग संस्थान, पुलिस पर्सनल, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट्स और गाइड्स हिस्सा लेंगे।